Insurance Rules Updated: वित्तीय सुरक्षा की बात हो, गंभीर बीमारी होने पर कवरेज की बात हो, हैप्पी रिटायरमेंट की बात हो, लाइफ कवर की बात हो या फिर टैक्स बचाने की ही बात क्यों न हो, एक इंश्योरेंस पॉलिसी हमें यह सभी फायदे प्रदान करती है। अगर आप भी एक नई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। IREDA के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल से इंश्योरेंस के नियमों में काफी बड़ा बदलाव किया जाने वाला है। अगर आप 1 अप्रैल के बाद कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो कंपनी आपको उस पॉलिसी से संबंधित डॉक्यूमेंट सिर्फ डिजिटल फॉर्मेट में ही उपलब्ध करवाएगी।
क्या होते हैं ई-इंश्योरेन्स अकाउंट?भारत में इस विकल्प की शुरुआत 2013 में की गई थी। फिलहाल भारत में चार इंश्योरेंस रिपोजिटरी CAMS, NSDL, NDML और CIRI ई-इंश्योरेंस अकाउंट खोलने की सुविधा आपको प्रदान करते हैं। ई-इंश्योरेंस अकाउंट के तहत खरीदी गई इंश्योरेंस पॉलिसी को डिजिटल फॉर्म में जारी किया जाता है। भारत में बहुत सी प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियां पहले से अपने पॉलिसी होल्डर्स को ये सुविधा देती आईं हैं। अब IREDA ने 1 अप्रैल से सभी इंश्योरेंस कंपनियों के लिए पॉलिसी को सिर्फ डिजिटल फॉर्म में जारी करने का आदेश दिया है।
