यूटिलिटी

नया Aadhaar ऐप आया, जानिए कैसे करें फेस ऑथेंटिकेशन और QR-कोड से वेरिफिकेशन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नया आधार ऐप पेश किया है। इस ऐप में कई खास फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर्स की प्राइवेसी को बढ़ाएंगे और आधार के गलत इस्तेमाल को रोकेंगे।

Image

आधार ऐप (UIDAI)

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इस नए में फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक और क्यूआर शेयरिंग की सुविधा दी गई है। नए यूआईडी ऐप में, क्यूआर कोड देखने और किसी अन्य आधार क्यूआर कोड को साझा या स्कैन करने की सुविधा है। UIDAI के अनुसार, यह नया ऐप कहीं भी, कभी भी आधार कार्ड का उपयोग करने का एक सुरक्षित और स्मार्ट तरीका प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि इस नए ऐप से आप फेस ऑथेंटिकेशन और QR से वेरिफिकेशन कैसे कर सकते हैं। साथ ही इस नए ऐप में और क्या है खास?

ऐसे करें फेस ऑथेंटिकेशन और QR वेरिफिकेशन

सबसे पहले आधिकारिक स्रोत से आधार के नए ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप आपको अपने आधार-पंजीकृत मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजने के लिए कहेगा। इसके बार फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प का अनुरोध आएगा। इसे किए जाने पर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें। इस ऐप की मदद से आप अपनी पहचान को डिजिटल तरीके से शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में QR-कोड के जरिए वेरिफिकेशन जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। यह नया ऐप आपको सुविधा देता है कि आधार की कौन सी जानकारी आप शेयर करना चाहतें और कौन सी नहीं। यह प्राइवेसी के लिए एक बड़ा कदम है।

नए आधार ऐप में ये सारी सुविधाएं

मल्टी-प्रोफाइल : नए आधार ऐप में एक साथ 5 प्रोफाइल को शामिल करने की सुविधा दी गई है।

बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग: नए ऐप में बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलॉकिंग की सुविधा मिलती है।

प्रोफाइल अपडेट: प्रोफाइल अपडेट अनुरोध सफल होने पर ऐप अपडेट किया गया आधार प्रोफाइल डेटा प्रदर्शित करता है।

क्यूआर कोड: यूजर्स पेपरलेस वेरीफिकेशन के लिए अपना क्यूआर कोड आधार डेटा साझा कर सकते हैं।

ऑफलाइन भी एक्टिव: यह ऐप किसी व्यक्ति को ऑफलाइन सत्यापन के लिए उसके आधार कार्ड पर क्यूआर कोड स्कैन करने में मदद कर सकता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article