यूटिलिटी

महाकुंभ में जाने से पहले बरतें ये 5 सावधानियां, बच्चे-बुजुर्ग रहेंगे सुरक्षित

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को उनका मोबाइल नंबर और घर का पता याद कराएं या पर्ची में लिखकर दें। इसके अलावा, बच्चों और बुजुर्गों को डार्क कलर के कपड़े पहनाएं, जिससे वह आसानी से पहचान में आ सकें। यहां हम अन्य कारगर सावधानियों के बारे में बता रहे हैं।

Image

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो चुकी है, और लाखों श्रद्धालु हर रोज स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है, जिसके कारण कई लोग अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं। महाकुंभ के पहले दिन ही लगभग 4000 से ज्यादा लोगों के बिछड़ने की खबर थी, जिनमें ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग थे। ऐसे में परिवार के साथ महाकुंभ में यात्रा करने से पहले आपको कुछ सावधानियों की आवश्यकता है, ताकि कोई समस्या न हो।

महाकुंभ में रखें ये सावधानियां

महाकुंभ में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को उनका मोबाइल नंबर और घर का पता याद कराएं या पर्ची में लिखकर दें। इसके अलावा, बच्चों और बुजुर्गों को डार्क कलर के कपड़े पहनाएं, जिससे वह आसानी से पहचान में आ सकें। महाकुंभ की भीड़ में बिछड़ने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि नजदीकी खोया-पाया केंद्र पर जाकर सूचना दें। इसके अलावा, कुंभ हेल्पलाइन नंबर 1920 से भी मदद ली जा सकती है।

यात्रा के पहले रखें ये सावधानियां

महाकुंभ की यात्रा के लिए पहले से तैयारी करें। सर्दी के मौसम में यात्रा और ठहरने के लिए होटल, लॉज, या टेंट सिटी की पहले से बुकिंग करें। यात्रा के दौरान अपने परिवार का ध्यान रखें और बच्चों-बुजुर्गों को हमेशा साथ रखें। घाट पर स्नान करने के लिए हमेशा अधिकृत घाटों का ही चुनाव करें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर बच्चों को लेकर न जाएं। किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें और अनधिकृत स्थानों पर भोजन करने से बचें। सावधानी बरतने से महाकुंभ का अनुभव सुरक्षित और सुखद बन सकता है।

ये सावधानियां होंगी कारगर

  • बच्चों को मोबाइल नंबर और घर का पता याद कराएं।
  • इसके अलावा आप सुरक्षा के लिए उनकी पॉकेट में मोबाइल नंबर और घर के पते की पूरी जानकारी लिखकर पर्ची रखें।
  • बच्चों के साथ भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। अगर जाना जरूरी है तो हमेशा हाथ पकड़े रखें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को डार्क कलर के कपड़े पहनाएं, ताकि उन्हें दूर से पहचाना जा सके। डार्क कलर की हेड पहनाना भी सही तरीका है।
  • महाकुंभ की यात्रा पर जाने से पहले अपने स्मार्टफोन में बच्चों और बुजुर्गों की फोटो जरूर निकाल लें।
  • कुंभ हेल्पलाइन नंबर 1920 या अन्य हेल्पलाइन नंबर अपने फोन में सेव करके रखें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article