Ladli Behan Yojana: इस साल रक्षा बंधन के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में मौजूद महिलाओं को काफी बड़ा तोहफा दिया है। मोहन यादव की अध्यक्षता वाली राज्य सरकार ने घोषणा की है कि इस महीने लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को 250 रुपये अतिरिक्त दिया जायेंगे। आमतौर पर लाडली भं योजना के तहत सरकार हर महीने 1250 रुपये महिलाओं के खाते में जमा करवाती है। इस बार रक्षा बंधन के मौके पर सरकार 1500 रुपये महिलाओं के खाते में जमा करवाएगी।
उज्ज्वला योजना से भी होगा फायदा
मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहन योजना के साथ-साथ केंद्र की उज्ज्वला योजना के माध्यम से भी महिलाओं को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। उज्ज्वला योजना के तहत इस महीने सिलेंडर के लिए 450 रुपये महिलाओं को दिए जायेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इस मौके पर लाडली बहनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि रक्षा बंधन से पहले यह कदम राज्य की बहनों के लिए काफी बड़ा तोहफा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार हमेशा से राज्य की महिलाओं के लिए काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
बंद नहीं होगी योजना
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने इस मौके पर कहा ‘कुछ लोगों को लगा था कि BJP की सरकार आने के बाद लाडली बहन योजना बंद हो जायेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे सभी लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि यह योजना कभी बंद नहीं होगी और यह भाई बहनों के बीच के रिश्ता है जिसका म्हत्त्व हर कोई नहीं समझ सकता है।
