यूटिलिटी

LIC Index Plus: इन्वेस्ट करने पर 10-30% सालाना रिटर्न, साथ ही गारंटीड रिटर्न्स

पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करना बहुत ही जरूरी होता है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। वैसे तो इस कंपनी को लाइफ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस प्लान प्रदान करने के लिए ही जाना जाता है, लेकिन LIC द्वारा इन्वेस्टमेंट के लिए कुछ बहुत ही शानदार ऑप्शन भी प्रदान किये जाते हैं। LIC इंडेक्स प्लस प्लान भी ऐसा ही एक ऑप्शन है।

Image

LIC इंडेक्स प्लस प्लान में इन्वेस्ट करने पर मिलते हैं ये फायदे

Photo : BCCL

LIC Index Plus Plan: पैसे बचना जितना जरूरी होता है उतना ही जरूरी उन पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करना भी होता है। ज्यादातर लोग इन्वेस्टमेंट के सुरक्षित और बेहतर रिटर्न्स वाले ऑप्शंस तलाशते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। ज्यादातर लोग LIC को लाइफ इंश्योरेंस या फिर टर्म इंश्योरेंस प्लान प्रदान करने के लिए ही जाना जाता है। बहुत कम ही लोगों को पता है कि LIC इन्वेस्टमेंट के लिए ऑप्शन भी प्रदान करती है। अगर आप भी बेहतर रिटर्न्स वाले एक सुरक्षित तरीके को तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए LIC इंडेक्स प्लस प्लान लेकर आये हैं। यह एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है और इसमें इन्वेस्ट करने पर आपको लाइफ इंश्योरेंस कवर का फायदा भी मिलता है।

LIC इंडेक्स प्लस प्लान के फायदेLIC के इंडेक्स प्लस प्ल्पन में इन्वेस्ट करने पर आपको ये फायदे मिलते हैं:

यूजर फ्रेंडली: यह एक यूजर फ्रेंडली प्लान है। अपनी जरूरत के अनुसार आप इस प्लान में मासिक, 3 महीने, 6 महीने, या फिर सालाना आधार पर भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।

फंड का चुनाव: आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्लेक्सी ग्रोथ फंड या फिर फ्लेक्सी स्मार्ट फंड में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो एक साल में 4 बार फंड्स में स्विच भी कर सकते हैं।

कब निकाल सकते हैं पैसे: आप चाहें तो प्लान के 5 साल पूरे हो जाने के बाद पैसे निकाल सकते हैं। LIC इंडेक्स प्लस प्लान में आपको 5 सालों का लॉक-इन पीरियड मिलता है।

इन्वेस्टमेंट और सुरक्षा: इस प्लान में इन्वेस्ट करने से आप सिर्फ पैसे इन्वेस्ट ही नहीं करते बल्कि आपको लाइफ कवर भी मिलता है। साथ ही यूनिट फंड के साथ-साथ गारंटीड एडिशन भी मिलता है।

कब कर सकते हैं शुरुआत: इस प्लान में इन्वेस्ट करने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है और प्लान में आप अधिकतम 65 साल की आयु तक ही इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 65 साल से ऊपर है तो आप इस प्लान में इन्वेस्ट नहीं कर सकते हैं।

10-30% का रिटर्न: पॉलिसी के 10 साल पूरे होने के बाद 48,000 रुपये से ज्यादा के सालाना प्रीमियम पर आपको 10% का रिटर्न मिलता है। वहीं अगर पॉलिसी के 25 साल पूरे हो जाएं तो 48,000 रुपये से ज्यादा के प्रीमियम पर आपको 30% का शानदार रिटर्न मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article