यूटिलिटी

Ladli Behna Yojana की 28वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें अकाउंट में पैसा आया या नहीं

​लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 साल होना अनिवार्य है और जिनकी पारिवारिक आय सीमा (2.5 लाख से कम) के अंतर्गत आती हैं। इसके अलावा वो किसी प्रकार का टैक्स न भरती हों और न ही उनके परिवार को कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नियमित/स्थायी/संविदा कर्मचारी या पेंशनभोगी हो।

Image

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (image-istock)

Ladli Behna Yojana 28th Installment: लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त अब महिलाओं के खाते में पहुंच चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना से जुड़ी लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं को प्रति माह ₹1250 की आर्थिक मदद दी जाती है। कल मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 28वीं किस्त जारी कर दी गई है। अब सवाल यह है कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं-इसे आसानी से घर बैठे चेक किया जा सकता है।

ऐसे करें स्टेटस चेक

  • ऑनलाइन पोर्टल से- आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • यहां Application/Payment Status सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना Application ID या Samagra ID डालें।
  • मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें।
  • स्क्रीन पर किस्त की स्थिति दिख जाएगी।
  • बैंक पासबुक से-नजदीकी बैंक जाकर पासबुक एंट्री करवाएं।
  • एटीएम से मिनी स्टेटमेंट- कार्ड डालकर मिनी स्टेटमेंट निकालें और चेक करें कि पैसा जमा हुआ है या नहीं।

क्यों रुक सकती है किस्त?

  • अगर आपके अकाउंट में पैसा नहीं आया है, तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं:
  • बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है।
  • खाता DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिवेट नहीं है।
  • आवेदन के समय डेटा में गड़बड़ी हो सकती है।

लाड़ली बहना योजना का कौन पात्र?

लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 साल होना अनिवार्य है और जिनकी पारिवारिक आय सीमा (2.5 लाख से कम) के अंतर्गत आती हैं। इसके अलावा वो किसी प्रकार का टैक्स न भरती हों और न ही उनके परिवार को कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नियमित/स्थायी/संविदा कर्मचारी या पेंशनभोगी हो। कुल मिलाकर यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न-मध्य वर्ग की महिलाओं के लिए लॉन्च की गई थी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article