यूटिलिटी

रेलवे टिकट बुकिंग में पेमेंट अटकने-फेल होने का झंझट खत्म, जानें स्मार्ट तरीका

IRCTC ने रेलवे टिकट पेमेंट को आसान बनाने के लिए कई विकल्प दिए हैं। इनमें e-Wallet, iPay AutoPay और BNPL शामिल हैं, जिससे टिकट बुकिंग का अनुभव तेज और परेशानी-रहित होगा। फास्ट पेमेंट के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।

Image

रेलवे टिकट बुकिंग टिप्स (image-istock)

IRCTC Ticket Booking Tips: IRCTC पर रेलवे टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल होना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी साबित होता है। खासकर त्योहारों और व्यस्त सीजन में लाखों यूजर्स को दोबारा बुकिंग का झंझट झेलना पड़ता है। इसके अलावा तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान भी फास्ट पेमेंट करना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि आपको कंफर्म टिकट मिल सके। यदि आप भी ऐसी ही तिक्कतों का सामना करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम टिकट बुकिंग के लिए फास्ट पेमेंट के स्मार्ट तरीके बता रहे हैं।

IRCTC e-Wallet की सुविधा

IRCTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए e-Wallet, iPay AutoPay और BNPL जैसे विकल्प उपलब्ध कराए हैं। IRCTC का e-Wallet टिकट बुकिंग के लिए प्रीपेड बैलेंस की तरह काम करता है। इसमें पहले से पैसे डालकर रखने से टिकट पेमेंट के दौरान बैंक गेटवे की दिक्कत नहीं आती और बुकिंग सेकंडों में हो जाती है।

iPay AutoPay का फायदा

iPay AutoPay, IRCTC का अपना पेमेंट गेटवे है। यह नेटबैंकिंग, UPI और कार्ड पेमेंट को सीधे लिंक करके फास्ट पेमेंट करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें ट्रांजैक्शन फेल होने की संभावना बहुत कम होती है।

BNPL (Book Now Pay Later) विकल्प

IRCTC ने अब ‘Book Now Pay Later’ सुविधा भी शुरू की है। इसमें यात्री टिकट बुक करते समय तुरंत पेमेंट करने की बजाय बाद में भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें टिकट बुकिंग के समय बैलेंस की कमी रहती है।

टिकट मिलने की बढ़ जाती है संभावना

इन विकल्पों से त्योहारों और व्यस्त समय में भी टिकट बुकिंग आसान हो जाएगी। पेमेंट फेल होने पर टिकट छूटने का जोखिम कम होगा और यात्रियों का समय तथा पैसा दोनों बचेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article