यूटिलिटी

Inverter AC vs Non-Inverter AC: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी, दोनों में क्या है अंतर, आपके लिए कौन है बढ़िया?

Inverter AC Or Non-Inverter AC: गर्मी के शुरू होते ही लोग एसी खरीदना शुरू कर देते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों के सामने एक ही सवाल होता है कि कौन-सा एसी लिया जाए, इन्वर्टर एसी या फिर नॉन-इन्वर्टर एसी?

Image

Inverter AC or Non Inverter AC: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी, दोनों में क्या है अंतर, आपके लिए कौन है बढ़िया?

Inverter AC Or Non-Inverter AC: मार्च के खत्म होने के साथ ही गर्मी की शुरुआत हो गई है, लेकिन आजकल देश का मौसम का मिजाज ही अलग लग रहा है। पिछले 20 दिनों से कभी भी बारिश हो जा रही है और आंधी आ रही है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि लोग एयर कंडीशनर (AC) नहीं खरीदेंगे। ई-कॉमर्स साइट पर AC पर चल रहे ऑफर का लोग खूब फायदा उठा रहे हैं।

यदि आप भी नया AC खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी सवाल यह होना चाहिए कि Inverter AC या फिर Non-Inverter AC कौन-सा लेना चाहिए, क्योंकि अधिकतर लोगों का एसी खरीदने से पहले यही सवाल रहता है। दोनों में कीमत, बिजली खपत और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अंतर होता है, जिसे समझना जरूरी है। आइए जानते हैं....

क्या होता है Inverter AC?

Inverter AC में कंप्रेसर की स्पीड जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा होती रहती है यानी जब कमरे का तापमान सेट हो जाता है, तो यह बंद होने के बजाय धीरे-धीरे चलता रहता है। इससे बिजली की बचत होती है और तापमान भी स्थिर रहता है।

Non-Inverter AC कैसे काम करता है?

Non-Inverter AC का कंप्रेसर या तो पूरी स्पीड पर चलता है या पूरी तरह बंद हो जाता है। जब कमरे का तापमान सेट लेवल पर पहुंचता है, तो कंप्रेसर बंद हो जाता है और फिर तापमान बढ़ने पर दोबारा चालू होता है। इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है।

Inverter AC vs Non-Inverter AC

Inverter AC vs Non-Inverter AC

बिजली खपत में बड़ा अंतर

Inverter AC बिजली की खपत कम करता है, क्योंकि यह लगातार कम स्पीड पर चलता रहता है। वहीं Non-Inverter AC बार-बार ऑन-ऑफ होने के कारण ज्यादा बिजली खर्च करता है। अगर आप लंबे समय तक AC चलाते हैं, तो Inverter AC ज्यादा किफायती साबित होता है।

कीमत और मेंटेनेंस

Non-Inverter AC की कीमत आमतौर पर कम होती है, इसलिए बजट कम होने पर लोग इसे पसंद करते हैं। वहीं Inverter AC थोड़ा महंगा होता है, लेकिन लंबे समय में बिजली बचत के कारण इसकी लागत वसूल हो जाती है। मेंटेनेंस के मामले में Inverter AC थोड़ा महंगा पड़ सकता है, क्योंकि इसकी तकनीक ज्यादा एडवांस होती है।

कूलिंग और आराम में फर्क

Inverter AC लगातार तापमान बनाए रखता है, जिससे कमरे में ज्यादा आरामदायक कूलिंग मिलती है। Non-Inverter AC में तापमान ऊपर-नीचे होता रहता है, जिससे कभी ज्यादा ठंडा और कभी कम ठंडा महसूस हो सकता है।

आपके लिए कौन सा AC है बेहतर?

अगर आप रोजाना कई घंटों तक AC इस्तेमाल करते हैं और बिजली बिल बचाना चाहते हैं, तो Inverter AC आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप कम समय के लिए AC चलाते हैं, तो Non-Inverter AC भी सही विकल्प हो सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article