Mission Raftaar: न सिर्फ स्टेशनों में बल्कि ट्रेनों में भी यात्रियों के अनुभव को शानदार बनाया जा सके इसके लिए भारतीय रेलवे लगातार कई नए प्रयास करता रहता है। यात्रियों के बेहतर अनुभव के लिए रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना जितना जरूरी है, ट्रेनों की स्पीड बढ़ाना भी उतना ही जरूरी है। अब इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने मिशन रफ्तार के तहत भारतीय ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की शुरुआत कर दी है। फिलहाल भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से हावड़ा और नई दिल्ली से मुंबई के बीच मौजूद रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ानी शुरू की है। आइये जानते हैं, मिशन रफ्तार क्या है?
भारतीय रेलवे का मिशन रफ्तारइस मिशन को सबसे पहले 2016-17 के बजट में पेश किया गया था। मिशन रफ्तार के तहत भारतीय ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी ताकि यह सही समय में अपना सफर पूरा कर सकें। मिशन रफ्तार के तहत भारतीय रेलवे एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार तो बढ़ाएगा ही साथ ही मालगाड़ियों की रफ्तार में भी इजाफा करेगा। आपको बता दें कि मिशन रफ्तार के तहत भारतीय रेलवे ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़ाएगा।
आसान नहीं है स्पीड बढ़ानारेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाना एक ऐसा लक्ष्य है जो आगे भी जारी रहेगा। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए पहले सिग्नलिंग सिस्टम, पटरियों, OHE, ट्रेन के कोच और ट्रेन के इंजन को अपग्रेड करना होता है। मिशन रफ्तार के तहत ही रेलवे फुटओवर ब्रिज, बायपास, और लाइन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही डीजल से चलने वाले इंजनों को MEMU से बदला जाएगा और 1X25 किलोवाट ट्रेक्शन सिस्टम को 2X25 किलोवाट के सिस्टम में मॉडिफाई किया जाएगा।
