नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है, जिससे लाखों यात्रियों की जेब पर हल्का असर तो होगा, लेकिन कुछ राहत भी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे का नया किराया 1 जुलाई 2025 से पूरे देश में लागू किया जा सकता है।
किन्हें मिलेगी राहत?
- लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए कोई किराया वृद्धि नहीं होगी।
- मासिक सीजन टिकट (MST) पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
- 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी साधारण द्वितीय श्रेणी (Second Class) का किराया पहले जैसा ही रहेगा।
- यह राहत उन करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है जो रोज़ाना लोकल या कम दूरी की ट्रेनें पकड़ते है।
कहां होगा किराए में बदलाव?
रेलवे ने लंबी दूरी और प्रीमियम श्रेणियों में मामूली बढ़ोतरी की योजना बनाई है:
- 500 किलोमीटर से ज़्यादा यात्रा करने वाले यात्रियों को
- साधारण द्वितीय श्रेणी (Second Class) में आधा पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा।
- मेल/एक्सप्रेस (
Non-AC ) ट्रेनों में सफर करने वालों को1 पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाना पड़ेगा। - AC क्लास (
Sleeper , AC 3-Tier,AC Chair Car आदि) में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
रेलवे का कहना है
रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है और इसका असर सीमित यात्रियों पर ही पड़ेगा। इस कदम का उद्देश्य रेलवे की आर्थिक सेहत को बेहतर बनाना और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना।
