यूटिलिटी

Indian Bank Special FD: इंडियन बैंक ने स्पेशल FD की डेडलाइन बढ़ाई, इस तारीख से पहले करें निवेश और पाएं 8 फीसदी तक रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 9, 2024, 05:28 PM IST

Indian Bank Special FD: बैंक ने इंड सुपर 400 डेज और इंड सुप्रीम 300 डेज स्पेशल FD स्कीम में निवेश के लिए नई डेडलाइन का ऐलान किया है, जो 30 सितंबर, 2024 है। ​​121 दिनों से 180 दिनों के बीच की जमाराशि पर 3.85 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Indian Bank Special FD: इंडियन बैंक ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट की डेडलाइन बढ़ा दी है। बैंक ने इंड सुपर 400 डेज और इंड सुप्रीम 300 डेज स्पेशल FD स्कीम में निवेश के लिए नई डेडलाइन का ऐलान किया है, जो 30 सितंबर, 2024 है। पहले यह तिथि 30 जून 2024 थी। इंडियन बैंक की 300 और 400 दिनों की स्पेशल एफडी पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है। 400 दिनों की स्पेशल रिटेल एफडी पर इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.00 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करेगा।

इंड सुपर 300 डेज

स्पेशल रिटेल एफडी 'IND SUPREME 300 DAYS' पर बैंक 5000 रुपये से लेकर 3 करोड़ से कम के निवेश के लिए 300 दिनों के लिए FD/MMD के रूप में आकर्षक ब्याज दर प्रदान करता है, जिसमें कॉल करने योग्य विकल्प भी शामिल हैं। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

120 दिनों की एफडी पर ब्याज

7 दिनों से 14 दिनों तक की डिपॉजिट पर बैंक 2.8 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 15 दिनों से 29 दिनों तक की जमाराशि पर भी 2.8 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 30 दिनों से 45 दिनों के बीच रखी गई जमाराशि पर 3 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 46 दिनों से 90 दिनों के बीच की जमाराशि पर 3.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 91 दिनों से 120 दिनों तक की जमाराशि पर 3.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।

एक साल की एफडी पर ब्याज

121 दिनों से 180 दिनों के बीच की जमाराशि पर 3.85 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 181 दिनों से 9 महीने से कम की जमाराशि पर 4.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 9 महीने से 1 वर्ष से कम की जमाराशि पर 4.75 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। एक वर्ष से 2 वर्ष से कम अवधि के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article