Social Media Mistakes: सोशल मीडिया पर लोग प्रसिद्ध होने की लालच में कदम रख रहे हैं। यहां नाम कमाने की और फॉलोअर्स बढ़ाने की जैसे होड़ सी मच गई है। जिसके जितने ज्यादा फॉलोअर्स हो जाते हैं उसकी उतनी ही ज़्यादा अहमियत हो रही है। ऐसे में ज़्यादातर लोग अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए नए-नए ट्रिक्स आज़मा रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पैसे कमाने के कई रास्ते भी खुल जाते हैं। सोशल मीडिया पर जितना ज्यादा पैसे कमाने का जुनून बढ़ रहा है, उतनी ही धोखाधड़ी बढ़ती जा रही है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फ्रॉड के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप भविष्य में सतर्क हो सकते हैं...
निवेश वाला स्कैम
सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट आपने भी देखी होगी जिसमें व्यक्ति बिटक्वाइन की कंपनी का नाम लेकर बताता है कि उसने इसमें 50 हज़ार रुपये निवेश किए और वो 1 लाख रुपये में बदल गए। पोस्ट में उस कंपनी और व्यक्ति को टैग करके यह भी बताया जाता है कि अगर आपको भी मेरी तरह ज़िंदगी बदलनी है तो इस व्यक्ति (टैग किए हुए) को मैसेज करें। खाते में पैसे आने के मैसेज के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए जाते हैं। ये एक धोखाधड़ी है जिसमें हैकर किसी व्यक्ति का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके इस तरह के पोस्ट डालता है। वो कोई लिंक शेयर कर सकता है, जिसे खोलते ही अकाउंट की बागडोर हैकर के हाथ में होती है।थर्ड पार्टी एप से होने वाले स्कैम
ये एप्स सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने, पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स पाने में मदद करते हैं। प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप्स हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए लॉगइन करना पड़ता है, यानी कि आप सीधा-सीधा अपने सोशल मीडिया का यूज़र आईडी, ई-मेल आईडी और पासवर्ड किसी अनजान एप के साथ साझा कर रहे हैं। इससे अकाउंट हैक हो सकता है। इन तरीक़ों से आपके फॉलोअर्स की संख्या तो बढ़ जाएगी लेकिन आपके अकाउंट की वृद्धि रुक जाएगी।
ऐसे भी हो सकती है ठगीसोशल मीडिया पर कपड़े या अन्य सामान भी बेचे जाते हैं। जब ख़रीदार ऑनलाइन भुगतान कर देता है तो न सामान उस तक पहुंचता है और न ही पैसे वापस होते हैं। इसके बाद वह विक्रेता ग़ायब हो जाता है। स्पॉन्सर्ड पोस्ट या ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए भी मैसेज आ सकते हैं, जिसमें वो आपको पैसे देकर पोस्ट करने के लिए कहेंगे। गिवअवे पोस्ट यानी पोस्ट को लाइक करके लोगों को टैग करना होता है। इसमें विजेता को उपहार दिए जाते हैं। इनमें ज़्यादातर स्कैम होते हैं जिसमें एक लिंक भी दिया होता है, उस पर क्लिक करते ही सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाता है।
