यूटिलिटी

1st August Rule Change: कल से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, जानें आम लोगों की जेब पर कितना असर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 31, 2023, 02:49 PM IST

Financial Rule Change From August 2023: जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है। अगस्त महीने फाइनेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन नियमों में आईटीआर रिटर्न के अलावा जीएसटी और क्रेडिट कार्ड के पेमेंट से जुड़े नियम शामिल हैं।

Image

बदल जाएंगे ये जरूरी नियम

Photo : iStock

Financial Rule Change From August 2023: अगस्त महीने फाइनेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन नियमों में आईटीआर रिटर्न के अलावा जीएसटी और क्रेडिट कार्ड के पेमेंट से जुड़े नियम शामिल हैं। ऐसे में इनके बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। 1 अगस्त, 2023 से जीएसटी, पेमेंट सिस्टम से जुड़े कई बदलाव होंगे साथ ही LPG, PNG और कॉमर्शियल गैस की कीमतों में भी बदलाव होने वाला है। तो आइए सभी बदलाव के बारे में जानते हैं।

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई

आयकर रिटर्न भरने की 31 जुलाई आखिरी तारीख है, ऐसे में एक अगस्त से आईटीआर भरने वाले लोगों को जुर्माने देना पड़ेगा। यह जुर्माना एक से पांच हजार रुपये तक का हो सकता है। सरकार ने आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाने का कोई एलान नहीं किया है।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

अगस्त में एलपीजी के साथ-साथ कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हो सकते हैं। तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। इसके अलावा पीएनजी और सीएनजी के रेट में भी बदलाव हो सकता है।

बदल सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

हर महीने की आखिरी तारीख को मध्यरात्रि में तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों की घोषणा करते हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी एक अगस्त से बदलाव किया जा सकता है।

बैंकों में 14 दिन की छुट्टियां

अगस्त में रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस समेत विभिन्न त्योहारों के कारण बैंक 14 दिन बैंक बंद रह सकती हैं। इन छुट्टियो में शनिवार और रविवार को मिलने वाली वीकली छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि इन 14 दिनों की छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी।

अमृत कलश स्कीम की लास्ट डेट

एसबीआई की अमृत कलश स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त, 2023 है। यह 400 दिन की एक स्पेशल एफडी स्कीम स्कीम है जिसमें निवेश करने पर आम लोगों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलेगा।

क्रेडिट कार्ड के कैशबैक से जुड़े नियमों में होगा बदलाव

अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपकी जेब पर प्रतिकूल असर पड़ने वाला है। एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले लोगों को नए नियमों के मुताबिक 12 अगस्त से खरीदारी करने पर कैशबैक मिलेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article