यूटिलिटी

काम की बात: पहली बार खरीद रहे हैं रूम हीटर तो इन पांच चीजों को जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे

अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन-सा हीटर उनके कमरे और बजट के लिए सही रहेगा। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखकर आप एक सुरक्षित और किफायती हीटर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं रूम हीटर खरीदते समय किन पांच बातों पर ध्यान देना चाहिए।

room heater buying guide India

room heater buying guide India/Photo-Canva

सर्दियां शुरू होते ही घरों में गर्माहट बनाए रखने के लिए लोग रूम हीटर खरीदने लगते हैं। मार्केट में ब्लोअर, ऑयल-फिल्ड, हैलोजन और क्वार्ट्ज जैसे कई मॉडल मिल जाते हैं। लेकिन पहली बार खरीदने वाले अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन-सा हीटर उनके कमरे और बजट के लिए सही रहेगा। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखकर आप एक सुरक्षित और किफायती हीटर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं रूम हीटर खरीदते समय किन पांच बातों पर ध्यान देना चाहिए।

1. कमरे के आकार के अनुसार हीटर चुनें

हीटर की क्षमता (वाट) आपके कमरे के आकार पर निर्भर करती है। छोटा कमरा है तो 800 से 1200 वॉट का हीटर काफी रहेगा, जबकि बड़े कमरों के लिए 2000 वॉट या उससे ज्यादा क्षमता वाला हीटर लें। अगर कमरे के लिए हीटर छोटा होगा तो सही गर्माहट नहीं मिलेगी और ज्यादा वॉट वाला हीटर बिजली की खपत बढ़ा देगा।

2. सुरक्षा फीचर्स सबसे जरूरी हैं

रूम हीटर से आग लगने या जलने जैसी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए सुरक्षा फीचर्स देखें। ऑटो कट-ऑफ, टिप-ओवर प्रोटेक्शन और कूल-टच बॉडी जैसे फीचर्स वाले मॉडल बेहतर रहते हैं। यह हीटर को ज्यादा गरम होने या गिरने की स्थिति में अपने आप बंद कर देते हैं।

3. बिजली की खपत पर नजर रखें

हर रूम हीटर अलग-अलग मात्रा में बिजली खर्च करता है। अगर आप रोज़ लंबे समय तक चलाने वाले हैं तो ऑयल-फिल्ड हीटर (OFR) सबसे अच्छा विकल्प रहेगा, यह थोड़ी देर में कम बिजली पर ज्यादा गर्मी देता है और कमरे की हवा को सूखने नहीं देता।

4. हवा की नमी और सेहत का ध्यान रखें

कई हीटर कमरे की हवा को बहुत सूखा बना देते हैं, जिससे त्वचा और गले में जलन हो सकती है। ऑयल-फिल्ड या ह्यूमिडिफायर वाले हीटर इस समस्या से बचाते हैं। साथ ही, हीटर चालू रहने पर कमरे में थोड़ी वेंटिलेशन रखना भी जरूरी है।

5. ब्रांड, वारंटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस देखें

हीटर किसी भरोसेमंद ब्रांड का ही खरीदें ताकि उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित रहे। साथ ही देखें कि उस पर कम से कम एक साल की वारंटी हो और सर्विस सेंटर आपके शहर में मौजूद हो।

लेटेस्ट न्यूज

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey Author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article