यूटिलिटी

लाइन में लगने का झंझट खत्म! HP Gas के 96% से अधिक ग्राहक अब घर बैठे कर रहे हैं बुकिंग; ऐसे बुक करें अपना रिफिल

अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए आपको न तो लंबी कतारों में लगने की जरूरत है और न ही घंटों इंतजार करने की जरूरत है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने अपने ग्राहकों के लिए गैस रिफिल बुकिंग को बेहद सरल और तेज बना दिया है।

Image

HP Gas सिलेंडर घर बैठे ऐसे करें बुक (Photo: X handle/@HPCL)

HP Gas online booking 2026: क्या आप भी एलपीजी शॉर्टेज की चिंताओं के बीच गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए लंबी लाइनों में लग रहे हैं। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए HP Gas रिफिल बुकिंग को बेहद आसान, तेज और सुविधाजनक बना दिया है। अब आप घर बैठे ही कुछ आसान तरीकों से अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

HPCL के अनुसार, लगभग 96.4% ग्राहक अब घर से ही गैस बुकिंग कर रहे हैं, जिससे समय की बचत के साथ-साथ सुविधा भी बढ़ी है। कंपनी ने कई ऐसे विकल्प उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे बुक करें अपना सिलेंडर

HP Pay App

आप HP Pay App का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Play Store से HP Pay ऐप डाउनलोड कर कभी भी और कहीं से भी अपना गैस सिलेंडर बुक कर और पेमेंट कर सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

WhatsApp

इसके अलावा, आप WhatsApp के जरिए भी अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 92222 01122 पर “Hi” मैसेज भेजना होता है और इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए

निर्देशों को फॉलो करना होता है। यह प्रक्रिया बेहद सरल और तेज है।

SMS और मिस कॉल

अगर आप SMS का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने रजिस्टर्ड नंबर से “BOOK” लिखकर 88888 23456 या 94936 02222 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा, Missed Call देकर भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इसके लिए आपको 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देना होता है और आपकी बुकिंग तुरंत दर्ज हो जाती है।

IVRS कॉल

IVRS कॉल के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है। आप 88888 23456 पर कॉल कर निर्देशों का पालन करते हुए अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

डिजिटल पेमेंट ऐप्स

डिजिटल पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी सुविधा उपलब्ध है। अगर आप Paytm, PhonePe, Amazon Pay जैसे प्लेटफॉर्म पर जाकर LPG सेक्शन में HP Gas चुनकर पेमेंट और बुकिंग कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट

इसके अलावा, आप ऑनलाइन वेबसाइट myhpgas.in पर जाकर भी कभी भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article