Ram Setu Movie Online: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की सिनेमाघरों मं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राम सेतु अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। 'राम सेतु' की कहानी रामायण के दौरान बने राम सेतु के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। फिल्म जब रिलीज हुई तो इस पर विवाद भी हुआ लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में थे। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जिन लोगों में सिनेमाघर में जाकर इस फिल्म को नहीं देखा, अब वे घर पर इस फिल्म को देख सकेंगे। जानते हैं कि कब और कहां यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
दिवाली के मौके पर 25 अक्तूबर को अक्षय कुमार की 'राम सेतु' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। अब यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है, जिसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके दी है। यह फिल्म आज यानी 23 दिसंबर से ओटीटी पर देखी जा सकेगी। अक्षय कुमार ने पोस्ट के साथ लिखा, 'एक रोमांचक सफर पर चलिए हमारे साथ 23 दिसंबर से...राम सेतु अमेजन प्राइम पर आ रही है।'
ऐसे लें अमेजन सब्सक्रिप्शन
भारत में अमेजन प्राइम काफी पसंद किया जाने वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म है। बॉलीवुड की तमाम फिल्में और शोज के अलावा कई टीवी सीरीज खास अमेजन प्राइम पर ही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को ओटीटी पर देखने के लिए आपको अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। Amazon Prime सदस्यता के साथ आपको नई और विशेष बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में देखने को मिलती है। अमेजन प्राइम के एक महीने वाले पैक की कीमत 179 रुपए है। प्राइम वीडियो से हजार से भी ज्यादा पॉपुलर बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर, हॉलीवुड रिलीज मूवीज, और टीवी हिट सीरीज का एक्सेस मिलता है।
