यूटिलिटी

असली गुलाल की क्या है पहचान? घर बैठे मिनटों में चेक करें अपने होली के रंगों की शुद्धता

How to identify organic holi colors: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग आपकी इस खुशी को फीका कर सकते हैं। ये रंग न सिर्फ आपकी स्किन और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी घातक हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आप जो गुलाल इस्तेमाल कर रहे हैं, वह वाकई में नेचुरल है या नहीं।

Image

असली गुलाल की क्या है पहचान ( Photo: AI Generated)

How to identify organic holi colors: होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक केमिकल मिले होते हैं। ये त्वचा, आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल सुरक्षित और बेहतर विकल्प माना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि असली ऑर्गेनिक रंग पहचानें कैसे? इस आर्टिकल में असली गुलाल की पहचान करने को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

पैकेट पर लेबल

ऑर्गेनिक रंग खरीदते समय पैकेजिंग पर “Herbal” या “Organic” लिखा होना ही काफी नहीं है। सामग्री (Ingredients) की सूची देखें। अगर उसमें प्राकृतिक चीजें जैसे फूलों का पाउडर, हल्दी, चंदन या कॉर्न स्टार्च का जिक्र हो तो रंग अपेक्षाकृत सुरक्षित हो सकता है। अगर लेबल पर लंबी और जटिल केमिकल नाम लिखे हों, तो ऐसे रंगों से बचें।

रंग की खुशबू

असली गुलाल की पहचान रंग की खुशबू से भी की जा सकती है। जी हां, ऑर्गेनिक रंगों में आमतौर पर हल्की और प्राकृतिक खुशबू होती है। अगर रंग से तेज या अजीब केमिकल जैसी गंध आ रही हो, तो वह सिंथेटिक हो सकता है। ऐसे रंग का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है।

हाथ पर रगड़ें

असली गुलाल की पहचान हाथ पर रगड़ कर भी की जा सकती है। थोड़ा सा रंग हथेली पर लगाकर रगड़ें। ऑर्गेनिक रंग आमतौर पर मुलायम और बारीक होते हैं। अगर रंग बहुत खुरदुरा लगे या त्वचा पर जलन पैदा करे, तो उसे न खरीदें।

बहुत चमकीले रंग

आपको रंग की बाहरी चमक से आकर्षित होने से बचने की भी जरूरत है। बहुत ज्यादा चमकीले और तेज रंग अक्सर केमिकल युक्त होते हैं। प्राकृतिक रंग अपेक्षाकृत हल्के और सौम्य दिखते हैं। इसलिए आकर्षक पैकिंग और चमकदार शेड के झांसे में न आएं।

भरोसेमंद ब्रांड

जाने-माने और विश्वसनीय ब्रांड से रंग खरीदना सुरक्षित रहता है। उदाहरण के लिए, Biotique और Organic India जैसे ब्रांड प्राकृतिक उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि खरीदते समय उत्पाद की जानकारी जरूर जांचें। आप असली गुलाल ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

आप चाहें तो घर पर भी ऑर्गेनिक रंग तैयार कर सकते हैं। सूखे गुलाब के फूल, पलाश के फूल, हल्दी या चुकंदर से सुरक्षित रंग बनाए जा सकते हैं। घर पर यूट्यूब की मदद से ही कुछ ऑर्गेनिक रंग तैयार किए जा सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article