Traffic Challan Online: आजकल सब कुछ डिजिटल हो गया है, ट्रैफिक चालान भी। सड़कों पर लगे हाईटेक कैमरे कब आपकी गाड़ी की तस्वीर लेकर चालान काट दें, आपको पता भी नहीं चलता। अक्सर जब मोबाइल पर SMS आता है, तभी मालूम पड़ता है कि चालान कट चुका है। कई बार तो गाड़ी मालिक को इसकी जानकारी ही नहीं होती क्योंकि गाड़ी किसी और ने चलाई होती है और ट्रैफिक नियम तोड़ दिए जाते हैं।
ऐसे में वाहन मालिक को समय-समय पर खुद ही ऑनलाइन जांच करते रहना चाहिए कि कहीं कोई पेंडिंग चालान तो नहीं है। अच्छी बात ये है कि यह प्रोसेस आप घर बैठे बड़ी आसानी से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं तरीका।
ऑनलाइन चालान चेक करने का तरीका
- 1. सबसे पहले [परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाएं।
- 2. वेबसाइट पर "Check Challan Status" या "E-Challan Status" का विकल्प चुनें।
- 3. इसके बाद आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालान नंबर (यदि उपलब्ध हो), या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करना होगा। आप वाहन नंबर के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और चालान नंबर से भी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- 4. फिर कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
- 5. यहां आपको चालान का स्टेटस दिखाई देगा।
- 6. यदि कोई चालान कटा है तो उसकी तारीख, कारण और जुर्माने की रकम आदि की पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी।
ऑनलाइन चालान कैसे भरें
अगर चालान कट चुका है, तो आप उसी वेबसाइट से तुरंत ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सड़क पर इन नियमों का पालन जरूर करें
- सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें- ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट), वैध इंश्योरेंस और पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण पत्र)।
- बीमा समय पर रिन्यू कराएं- अगर गाड़ी का बीमा खत्म हो गया है, तो उसे समय पर रिन्यू कराना न भूलें।
- ट्रैफिक नियमों का पालन करें- सिग्नल जंपिंग, ओवर स्पीडिंग और गलत दिशा में गाड़ी चलाने से बचें।
- इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप न सिर्फ चालान से बच सकते हैं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
