यूटिलिटी

अभी तक नहीं लगवाई Covid Booster Dose तो ऐसे बुक करें स्लॉट, कोरोना के नए वेरिएंट से रहेंगे सुरक्षित

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 22, 2022, 11:46 AM IST

How to book Covid Booster Dose: भारत में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। अगर आपने अभी तक कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लगवाई है तो तुरंत स्लॉट बुक कर डोज लगवा लें।

Image

अभी तक नहीं लगवाई Covid Booster Dose तो ऐसे बुक करें स्लॉट, कोरोना के नए वेरिएंट से रहेंगे सुरक्षित

How to book Covid Booster Dose: चीन और दुनिया के कई प्रमुख देशों में कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। कई देशों में हालत बदतर हैं। भारत में भी कोरोना के हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सीनियर अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की और PM मोदी आज दोपहर 3:30 बजे कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली के अलावा समस्त राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड में आ गई हैं। देश में BF-7 वैरिएंट के 4 केस मिले हैं।

भारत में कोरोना का टीका (Corona Vaccine) काफी पहले आ चुका और अधिकांश जनसंख्या को कोरोना टीके की दो डोज लग चुकी हैं। इसके बाद सरकार ने खतरे को देखते हुए बूस्टर डोज की भी सुविधा दी थी। हालांकि बहुत कम लोगों ने ही कोविड का बूस्टर डोज नहीं लिया है। अगर आपने अभी तक कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लगवाई है तो तुरंत स्लॉट बुक कर डोज लगवा लें। यहां जानें कोविड बूस्टर डोज बुक करने का तरीका। भारतीय नागरिक जो टीकाकरण की तीसरी खुराक के लिए पात्र हैं, वे CoWIN पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ऐसे बुक करें कोविड 19 बूस्टर डोज
  • कोविड बूस्टर डोज रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको को-विन की आधिकारिक वेबसाइट यानी cowin.gov.in पर जाना होगा।
  • को-विन पोर्टल पर आपको रजिस्टर / साइन इन का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और आगे चलें।
  • यहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज करें और GET OTP के विकल्प पर टैप करें।
  • ओटीपी के स्थान पर मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें और वेरिफाई करें।
  • इसके बाद बूस्टर डोज स्लॉट बुक ऑप्शन पर जाएं और अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर और उचित समय का चुनाव करें।
हैरत की बात है कि भारत में 27 से 28 प्रतिशत लोगों ने कोविड की बूस्टर डोज ली है। बूस्टर डोज पर 28 प्रतिशत का आंकड़ा भी भरोसेमंद नहीं है। ऐसे में जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं ली है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वह तत्काल बूस्टर डोज के लिए स्लॉट बुक कर लें।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article