यूटिलिटी

FASTag Annual Pass: अपने मौजूदा अकाउंट पर कैसे करें एक्टिव, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

FASTag Annual Pass Activation On Existing Account: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) 15 अगस्त 2025 से निजी वाहनों के लिए फास्टैग एनुअल पास लॉन्च कर रहा है। यह पास 3,000 रुपये में उपलब्ध होगा और एक साल या 200 ट्रिप तक वैध रहेगा, जो भी पहले हो। यहां जानिए पहले से मौजूद अकाउंट पर कैसे एक्टिव करें।

Image

मौजूदा अकाउंट पर FASTag Annual Pass कैसे एक्टिव करें

Photo : iStock

FASTag Annual Pass Activation On Existing Account: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) 15 अगस्त 2025 से निजी वाहनों के लिए FASTag वार्षिक पास शुरू करने जा रहा है। इस पास की कीमत 3,000 रुपये होगी और यह एक वर्ष या 200 यात्राओं के लिए वैलिड रहेगा, जो भी पहले पूरा हो। इस पहल का उद्देश्य नियमित यात्रियों के लिए हाईवे यात्रा को सस्ता और सुविधाजनक बनाना है।

FASTag एनुअल पास क्या है?

FASTag एनु्अल पास निजी कारों, जीपों और वैन जैसे वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) के टोल प्लाजा पर फ्री प्रवेश की सुविधा देता है। पास एक्टिव होने के बाद, 200 यात्राओं या एक वर्ष तक प्रति यात्रा टोल चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

कैसे एक्टिव करें FASTag एनुअल पास?

अगर आपका FASTag पहले से एक्टिव है और वाहन की विंडशील्ड पर सही तरीके से लगा हुआ है, तो उसी FASTag के साथ आप एनुअल पास एक्टिव कर सकते हैं। नए टैग की आवश्यकता नहीं है, बशर्ते कि वाहन और FASTag पात्र हों।

कहां से खरीदें FASTag एनुअल पास?

यह एनुअल पास केवल राजमार्ग यात्रा (RajmargYatra) मोबाइल ऐप और NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। किसी भी थर्ड पार्टी स्रोत से पास लेने से बचें ताकि पास की वैधता सुनिश्चित हो सके।

FASTag एनुअल पास को कैसे एक्टिव करें?

पास एक्टिव करने के लिए FASTag और वाहन की पात्रता की पुष्टि के बाद ऑनलाइन 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान सफल होने के बाद, एनुअल पास आपके FASTag से लिंक हो जाएगा।

पास की वैलिडिटी कितनी होगी?

यह पास एक्टिव करने की तारीख से एक वर्ष या 200 यात्राओं तक वैलिड रहेगा, जो भी पहले हो। इसके बाद यह अपने आप सामान्य FASTag में बदल जाएगा। आप फिर से इसे रिन्यू कर लाभ उठा सकते हैं।

एक यात्रा किसे माना जाएगा?

पॉइंट-आधारित टोल प्लाजा पर, प्रत्येक क्रॉसिंग (वन वे) को एक ट्रिप के रूप में गिना जाता है, इसलिए एक राउंड ट्रिप दो ट्रिप होती है। बंद टोल प्लाजा पर, एएक पूरा एंट्री-एग्जिट को एक ट्रिप के रूप में गिना जाता है।

SMS नोटिफिकेशन मिलेंगे?

हां एनुअल पास सक्रिय करने पर राजमार्ग यात्रा ऐप आपके मोबाइल नंबर पर पास से जुड़ी सूचनाएं और अलर्ट भेजेगा। इसके लिए बैंक से आपका नंबर प्राप्त किया जाएगा। यह नई सुविधा नियमित हाईवे यात्रियों के लिए यात्रा को आसान और किफायती बनाएगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article