यूटिलिटी

1 टन का AC एक घंटे में कितनी यूनिट बिजली की करता है खपत, इस तरह करें कैलकुलेट

गर्मियों का मौसम अब दस्तक दे रहा है। AC का इस्तेमाल करने से पहले लोग अपने AC की सर्विसिंग और रिपेयरिंग करवा रहे हैं। इसी बीच एक सवाल ज्यादातर लोगों के मन में आता है। सवाल ये कि AC एक घंटे में आखिर कितनी यूनिट बिजली की खपत करता है? आइये आपको बताते हैं कि एक टन का AC एक घंटे में कितनी यूनिट बिजली की खपत करता है?

Image

एक घंटे में कितनी बिजली इस्तेमाल करता है एक टन का

Photo : iStock

Power Consumption Of AC: गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है और अब दोपहर में ठीक-ठाक गर्मी होने लगी है। कुछ ही समय में लोगों को AC की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले कि AC का इस्तेमाल किया जाए, लोग अपने AC की सर्विसिंग और रिपेयरिंग की शुरुआत कर चुके हैं। इसी बीच हमारे मन में AC की बिजली की खपत को लेकर भी सवाल आते हैं। इनमें सबसे सामान्य सवाल ये है कि एक घंटे में AC कितनी यूनिट बिजली की खपत करता है? ज्यादातर घरों में एक टन का AC ही इस्तेमाल होता है। आइये आपको बताते हैं कि एक टन का AC एक घंटे में बिजली की कितनी खपत करता है।

AC का टन और बिजली की यूनिट

आमतौर पर हम किसी भी AC की बिजली की खपत को इस तरह समझ सकते हैं। 1 टन का AC 1000 वाट, 1.5 टन का AC 1500 वाट और 2 टन का AC 2000 वाट बिजली की खपत करता है। इससे आपको ये तो पता लग गया कि कितने टन का AC बिजली की कितनी खपत करेगा, लेकिन AC इस बिजली की खपत कितनी देर में करेगा यह बात यहां साफ नहीं है। इसके साथ ही अलग-अलग AC की पावर रेटिंग भी अलग ही होती है। इसकी वजह से 1 टन के दो अलग-अलग AC की बिजली की खपत भी अलग होती है।

इस तरह करें कैलकुलेट

अगर आपके पास 5 स्टार रेटिंग वाला 1 टन का AC है तो एक घंटे में यह 1000 वाट यानी 1 यूनिट बिजली की खपत करेगा। किसी भी AC पर उसकी EER (एनर्जी एफिशिएंसी रेशो) या फिर ISEER रेटिंग और कुलिंग क्षमता दी गई होती है। मान लीजिये कि आपके AC की EER रेटिंग 0.92 है और आपके AC की कूलिंग कैपिसिटी 1000 है। अब कूलिंग कैपिसिटी को EER रेटिंग से भाग कर दें। 1000/0.92 = 1086 वाट। इस तरह आपका AC एक घंटे में 1086 वाट बिजली की खपत करेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article