आधार कार्ड बैंक से लेकर सिम कार्ड तक लगभग हर काम में जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। गैस सब्सिडी लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज हो जाए या घर का पता बदल जाए तो कई ऑनलाइन सर्विस लेने में परेशानी आ सकती है। अगर आप किसी नए शहर में शिफ्ट हुए हैं या आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है तो आधार में जानकारी अपडेट करवाना जरूरी हो जाता है। ऐसा न करने पर बैंकिंग KYC और कई जरूरी कामों में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि आधार में पुरानी जानकारी ही दर्ज रहती है। लेकिन आधार कार्ड को अपडेट करवाने के भी कुछ नियम हैं। आप आधार कार्ड में नाम, DOB, जेंडर जैसी जानकारियों को बार-बार चेंज नहीं कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में कौन-सी डिटेल को कितनी बार अपडेट करवाया जा सकता है-
एड्रेस को कई बार बदला जा सकता है
आधार में एड्रेस को जरूरत के हिसाब से कई बार अपडेट कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन myAadhaar पोर्टल के जरिए अपडेट किया जा सकता है। आधार डिटेल्स अपडेट होने में आमतौर पर 30 से 90 दिन तक का समय लग सकता है।
मोबाइल नंबर को कितनी बार बदल सकते हैं
मोबाइल नंबर को भी जरूरत के हिसाब से कई बार अपडेट कराया जा सकता है। इसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र में अपडेट करवाया जा सकता है या UIDAI Aadhaar App के जरिए भी मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देता है। ऐप में लॉग-इन करने के बाद Services सेक्शन में जाकर Update Mobile Number ऑप्शन चुनना होता है। इसके बाद नया नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होता है। इसके बाद आपका नया मोबाइल नंबर आधार से जुड़ जाता है।
नाम को 2 बार, जेंडर और जन्मतिथि को सिर्फ 1 बार बदलना संभव
नाम चेंज करना: आधार में नाम को सिर्फ 2 बार अपडेट कराया जा सकता है।
जेंडर चेंज करना: आधार में जेंडर को केवल 1 बार ही अपडेट कराया जा सकता है।
जन्मतिथि बदलना: आधार में जन्मतिथि को केवल 1 बार ही अपडेट कराया जा सकता है।
आधार अपडेट के लिए कितनी देनी होती है फीस
- एड्रेस अपडेट- 75 रुपये
- मोबाइल नंबर अपडेट- 75 रुपये
- नाम चेंज- 75 रुपये
- जेंडर अपडेट- 75 रुपये
- जन्मतिथि अपडेट- 75 रुपये
अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आधार सेवा केंद्र जाकर नया नंबर अपडेट करा सकते हैं। नया नंबर अपडेट होने के बाद उसी पर OTP और आधार से जुड़े सभी अलर्ट आने लगते हैं। UIDAI यह भी सलाह देता है कि आधार में हमेशा सही मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट रखें क्योंकि बैंकिंग से लेकर पैन लिंकिंग और सरकारी योजनाओं तक कई सेवाएं इसी जानकारी के आधार पर चलती हैं।
(Authored By- Saanvi Suryavanshi)
