यूटिलिटी

Aadhaar: एक मोबाइल नंबर को कितने आधार से किया जा सकता है लिंक, जान लीजिए जरूरी नियम

Mobile Number Update in Aadhaar: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है। क्योंकि इसके बिना आप ऑनलाइन आधार अपडेट से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर सकते हैं। ​​UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। आप अपनी डिटेल्स समय-समय पर अपडेट करवा सकते हैं।

Image

Aadhaar Number Update

Photo : iStock

Mobile Number Update in Aadhaar: आधार आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है। लेकिन इसको लेकर लोगों के मन कई सवाल होते हैं। इनमें से एक है कि आखिर एक मोबाइल नंबर को कितने आधार कार्ड से लिंक काराया जा सकता है। आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है। क्योंकि इसके बिना आप ऑनलाइन आधार अपडेट से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन तरीके से आधार में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको ओटीपी की जरूरत पड़ती और यह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। इसलिए आधार से मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है।

आधार अपडेट करना अनिवार्य

UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। इसका उपयोग सरकारी योजनाओं और लाभों का लाभ उठाने के लिए डिजिटल पहचान के साबित करने के लिए प्रूफ के तौर पर किया जाता है। किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक ही बार आधार जारी किया जाता है। हालांकि, इसमें आप अपनी डिटेल्स को समय-समय पर अपडेट करवा सकते हैं।

कितने आधार से लिंक हो सकता है एक मोबाइल नंबर

UIDAI के अनुसार, एक ही मोबाइल नंबर से लिंक किए जा सकने वाले आधारों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना मोबाइल नंबर ही अपने आधार में रजिस्टर्ड करें। UIDAI की वेबसाइट के अनुसार, आम तौर पर 90 फीसदी अपडेट रिक्वेस्ट 30 दिनों के भीतर पूरा हो जाता है। एक ही मोबाइल नंबर से लिंक किए जा सकने वाले आधारों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यदि आपको अपडेट के लिए आवेदन किए 90 दिन से अधिक हो गया है, तो कृपया 1947 (टोल फ्री) डायल करें अधिक जानकारी प्राप्त करें।

ऑनलाइन अपडेट नहीं होता नंबर

आधार में अपनी पर्सनल डिटेल्स को आप आसानी से अपडेट कर सकते हैं। कई जानकारी ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं और कुछ के लिए आधार सेंटर जाना होता है। आधार कार्ड धारक अपने एड्रेस को सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। लेकिन मोबाइल नंबर को आधार सेंटर जाकर ही अपडेट किया जा सकता है।

कितनी फीस लगती है

आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसे आपको भरना होगा। जो भी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे उन्हें देना होगा और उन्हें वेरिफाई करना होगा। आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article