यूटिलिटी

Holi 2026 Special Train: होली पर दिल्ली से बिहार जाना है तो इन ट्रेनों में मिल रही है कंफर्म सीट

Holi Festival 2026 Special Train: अगर आप भी होली पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। भारतीय रेलवे की ओर से यूपी, बिहार, दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है।

Image

होली स्पेशल ट्रेन (Photo: iStock)

Holi Festival 2026 Special Train: भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होली स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) की ओर से ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अलग-अलग स्थानों की ओर प्रस्थान करने वाली इन स्पेशल ट्रेन का टाइमटेबल शेयर किया गया है। हम यहां अलग-अलग दिन पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल की ही जानकारी दे रहे हैं-

ट्रेन संख्यारूट / ट्रेन नामप्रस्थान स्टेशनआगमन स्टेशनतिथि / अवधिपरिचालन के दिनफेरे
05633नारंगी – गोरखपुरनारंगीगोरखपुर19.02.2026 से 26.03.2026गुरुवार06
05634गोरखपुर – नारंगीगोरखपुरनारंगी20.02.2026 से 27.03.2026शुक्रवार06
05736कटिहार – अमृतसरकटिहारअमृतसर25.02.2026 से 25.03.2026बुधवार05
05735अमृतसर – कटिहारअमृतसरकटिहार27.02.2026 से 27.03.2026शुक्रवार05
05974डिब्रूगढ़ – झंझारपुरडिब्रूगढ़झंझारपुर17.02.2026 से 31.03.2026मंगलवार07
05973झंझारपुर – डिब्रूगढ़झंझारपुरडिब्रूगढ़18.02.2026 से 01.04.2026बुधवार07
07005चलपल्ली – रक्सौलचलपल्लीरक्सौल23.02.2026, 28.02.2026 एवं 01.03.2026सोमवार, शनिवार एवं रविवार03
07006रक्सौल – चलपल्लीरक्सौलचलपल्ली26.02.2026, 03.03.2026 एवं 04.03.2026मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार03
03435मालदा टाउन – आनंद विहार (ट)मालदा टाउनआनंद विहार02.03.26, 09.03.26, 16.03.26सोमवार03
03436आनंद विहार (ट) – मालदा टाउनआनंद विहारमालदा टाउन03.03.26, 10.03.26, 17.03.26मंगलवार03
03131सियालदह – गोरखपुरसियालदहगोरखपुर26.02.26, 02.03.26, 05.03.26गुरुवार, सोमवार03
03132गोरखपुर – सियालदहगोरखपुरसियालदह27.02.26, 03.03.26, 06.03.26शुक्रवार, मंगलवार03
03525आसनसोल – गोरखपुरआसनसोलगोरखपुर28.02.2026 एवं 02.03.2026शनिवार, सोमवार02
03526गोरखपुर – आसनसोलगोरखपुरआसनसोल01.03.2026 एवं 03.03.2026रविवार, मंगलवार02
03527आसनसोल – गोरखपुरआसनसोलगोरखपुर01.03.2026रविवार01
03528गोरखपुर – आसनसोलगोरखपुरआसनसोल02.03.2026सोमवार01
03009जंकुनी – आनंद विहार (ट)जंकुनीआनंद विहार28.02.2026 एवं 07.03.2026शनिवार02
03010आनंद विहार (ट) – जंकुनीआनंद विहारजंकुनी01.03.2026 एवं 08.03.2026रविवार02
08439पुरी – पटनापुरीपटना28.02.2026 से 28.03.2026शनिवार05
08440पटना – पुरीपटनापुरी01.03.2026 से 29.03.2026रविवार05
03417मालदा टाउन – उधनामालदा टाउनउधना28.02.2026, 07.03.2026, 14.03.2026, 21.03.2026शनिवार04
03418उधना – मालदा टाउनउधनामालदा टाउन02.03.2026, 09.03.2026, 16.03.2026, 23.03.2026सोमवार04
08181टाटा – कटिहारटाटाकटिहार02.03.2026 से 30.03.2026सोमवार05
08182कटिहार – टाटाकटिहारटाटा03.03.2026 से 31.03.2026मंगलवार05
02832भुवनेश्वर – धनबादभुवनेश्वरधनबाद28.02.2026 से 31.03.2026प्रतिदिन32
02831धनबाद – भुवनेश्वरधनबादभुवनेश्वर01.03.2026 से 01.04.2026प्रतिदिन32

प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन

होली उत्सव स्पेशल ट्रेनों में प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में 02832 भुवनेश्वर–धनबाद 28 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी। वहीं, 02831 धनबाद–भुवनेश्वर 1 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी। ये दोनों ट्रेन रोजाना संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को लगातार और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी।

सोमवार को चलने वाली ट्रेन

सोमवार को चलने वाली ट्रेनों में 07005 चलपल्ली–रक्सौल (23,28 फरवरी और 1 मार्च), 03435 मालदा टाउन–आनंद विहार (02, 09, 16 मार्च 2026), 03131 सियालदह–गोरखपुर (26 फरवरी 2 और 5 मार्च), 03525 आसनसोल–गोरखपुर (28 फरवरी एवं 2 मार्च), 03528 गोरखपुर–आसनसोल (2 मार्च), 03418 उधना–मालदा टाउन (02, 09, 16, 23 मार्च ) तथा 08181 टाटा–कटिहार (2 से 30 मार्च) शामिल हैं।

मंगलवार को चलने वाली ट्रेन

मंगलवार को 05974 डिब्रूगढ़–झंझारपुर (17 फरवरी से 31मार्च), 03436 आनंद विहार–मालदा टाउन (03, 10, 17 मार्च ), 03132 गोरखपुर–सियालदह (27 फरवरी, 3 और 6 मार्च), 03526 गोरखपुर–आसनसोल (1 और 3 मार्च) तथा 08182 कटिहार–टाटा (3 से 31 मार्च) का संचालन होगा।

बुधवार को चलने वाली ट्रेन

बुधवार को 05736 कटिहार–अमृतसर (25 फरवरी से 25 मार्च), 05973 झंझारपुर–डिब्रूगढ़ (18 फरवरी से 1 अप्रैल) और 07006 रक्सौल–चलपल्ली (26 फरवरी, 3, 4 मार्च) का परिचालन किया जाएगा।

गुरुवार को चलने वाली ट्रेन

गुरुवार को 05633 नारंगी–गोरखपुर (19 फरवरी से 26 मार्च) तथा 03131 सियालदह–गोरखपुर (26 फरवरी, 2 और 5 मार्च) चलाई जाएंगी।

शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन

शुक्रवार को 05634 गोरखपुर–नारंगी (20 फरवरी से 27 मार्च), 05735 अमृतसर–कटिहार (27 फरवरी से 27 मार्च) तथा 03132 गोरखपुर–सियालदह (27 फरवरी, 3 और 6 मार्च) संचालित होंगी।

रविवार को चलने वाली ट्रेन

रविवार को 03527 आसनसोल–गोरखपुर (1 मार्च), 03010 आनंद विहार–जंकुनी (1 और 8 मार्च) तथा 08440 पटना–पुरी (1 से 29 मार्च) का संचालन होगा, जिससे सप्ताहांत में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article