यूटिलिटी

Dry Day List in 2024: जनवरी से दिसंबर तक किस दिन बंद रहेगी शराब की दुकान, ये है 2024 की Dry Day List

Dry Day List in 2024: ड्राई डे वे दिन होते हैं, जब देश के हिस्सों में उस दौरान अल्कोहल वाले पेय पदार्थ की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध रहता है। आमतौर पर ये ड्राई डे राष्ट्रीय अवकाश, धार्मिक पर्वों और अन्य अहम मौकों पर माने जाते हैं। 2024 में कब-कब शराब की दुकानें बंद रहेंगी, पूरी लिस्ट देख लीजिए।

Image

Dry Day India 2024

Photo : iStock

Dry Day List in 2024: बस कुछ ही दिनों बाद मौजूदा साल यानी 2023 अपने अंजाम तक पहुंच जाएगा और फिर उसके बाद आगाज होगा एक और नए साल यानी 2024 का। नए साल में कैलेंडर बदलने के साथ कई और चीजें भी बदलेंगी। कुछ नियम बदलेंगे, कुछ तारीखें ऐसी होंगी, जो हमारे लिए अहम होंगी। उन्हें हम कैलेंडर में मार्क करेंगे। इन सब के अलावा एक चीज का ध्यान और रखना जरूरी है। खासकर के उन्हें, जो जमकर पार्टी करते हैं। हमें नए साल में दाखिल होने से पहले ये जान लेना चाहिए कि 2024 में ड्राई डे कब-कब पड़ेंगे। यानी शराब की दुकानें देशभर में किस-किस तारीख को बंद रहेंगी।

2024 में भारत में ड्राई डे की लिस्ट

जनवरी में 3 दिन
15 जनवरीसोमवारमकर संक्रांति
26 जनवरीशुक्रवारगणतंत्र दिवस
30 जनवरीबुधवारशहीद दिवस (केवल महाराष्ट्र में)
फरवरी में 1 दिन

19 फरवरी, सोमवार: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (केवल महाराष्ट्र में)

मार्च में 4 दिन
तारीख दिन त्योहार
5 मार्चमंगलवारस्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
8 मार्चशुक्रवारशिवरात्रि
25 मार्चसोमवारहोली
29 मार्चशुक्रवारगुड फ्राइडे
अप्रैल में 4 दिन
तारीख दिन त्योहार
10 अप्रैलबुधवारईद-उल-फितर
14 अप्रैलशनिवारअंबेडकर जयंती
17 अप्रैल बुधवारराम नवमी
21 अप्रैलरविवारमहावीर जयंती
मई में 1 दिन

1 मई, सोमवार: महाराष्ट्र दिवस (केवल महाराष्ट्र में)

जुलाई में 2 दिन
तारीखदिन त्योहार
17 जुलाईबुधवारमुहर्रम और आषाढ़ी एकादशी
21 जुलाईरविवारगुरु पूर्णिमा
अगस्त में 2 दिन
तारीख दिन त्योहार
15 अगस्तबुधवारस्वतंत्रता दिवस
26 अगस्तसोमवारजन्माष्टमी
सितंबर में 2 दिन
तारीख दिन त्योहार
7 सितंबरशनिवारगणेश चतुर्थी (केवल महाराष्ट्र में)
17 सितंबरमंगलवारईद-ए-मिलाद और अनंत चतुर्दशी
अक्टूबर में 4 दिन
तारीखदिन त्योहार/ जयंती
2 अक्टूबरमंगलवारगांधी जयंती
8 अक्टूबरसोमवारनिषेध सप्ताह (केवल महाराष्ट्र में)
12 अक्टूबरशनिवारदशहरा
17 अक्टूबरगुरुवारमहर्षि वाल्मिकी जयंती
नवंबर में 3 दिन
तारीख दिन त्योहार जयंती
1 नवंबरशुक्रवारदिवाली
12 नवंबरमंगलवारकार्तिकी एकादशी
15 नवंबरशुक्रवारगुरु नानक जयंती
दिसंबर में 1 दिन

25 दिसंबर, मंगलवार: क्रिसमस

अल्कोहल वाले पेय पदार्थ की बिक्री प्रतिबंधित

दरअसल, ड्राई डे वे दिन होते हैं, जब देश के हिस्सों में उस दौरान अल्कोहल वाले पेय पदार्थ की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध रहता है। आमतौर पर ये ड्राई डे राष्ट्रीय अवकाश, धार्मिक पर्वों और अन्य अहम मौकों पर माने जाते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि देश के कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां पर ड्राई डे का कॉन्सेप्ट काम नहीं करता। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर अल्कोहल बैन है। इनमें बिहार, गुजरात, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान एंड निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप शामिल हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article