यूटिलिटी

Maha Kumbh 2025 में फ्री में मिल रहा RO का पानी, बस करना होगा ये काम

अब तक 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मेला प्रशासन और अन्य सभी विभाग व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रयासरत हैं। इसी क्रम में यूपी जल निगम नगरीय ने श्रद्धालुओं को पीने के लिए आरओ वाटर उपलब्ध करवाने को लेकर 200 वाटर एटीएम लगाए हैं।

Image

Maha Kumbh 2025 में फ्री में मिल रहा RO का पानी

Photo : Times Now Digital

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में सनातन के महापर्व महाकुंभ का दिव्य भव्य आयोजन चल रहा है। देश भर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में संगम स्नान करने हर दिन आ रहे हैं। अब तक 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मेला प्रशासन और अन्य सभी विभाग व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रयासरत हैं। इसी क्रम में यूपी जल निगम नगरीय ने श्रद्धालुओं को पीने के लिए आरओ वाटर उपलब्ध करवाने को लेकर 200 वाटर एटीएम लगाए हैं। इन वाटर एटीएम से महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह मुफ्त शुद्ध आरओ वाटर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

लगवाए गए हैं 200 वाटर ATM

महाकुंभ में प्रतिदिन लाखों, करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के पीने के लिए शुद्ध आरओ पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए मेला क्षेत्र में 200 वाटर एटीएम लगाए गए हैं। इन वाटर एटीएम से श्रद्धालु पूरी तरह मुफ्त शुद्ध आरओ वाटर पीने के लिए ले सकते हैं। ये वाटर एटीएम पूरे मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टर और मंदिरों के पास लगाए गए हैं। वाटर एटीएम के बारे में बताते हुए जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि वाटर एटीएम को लेकर शुरुआत में आ रही सभी तकनीकी समस्याओं को दूर कर दिया गया है। अब श्रद्धालु केवल बटन दबाकर पूरी तरह मुफ्त आरओ वाटर अपनी बोतलों या बर्तनों में ले सकते हैं।

पहले तय किया गया था शुल्क

अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले मेला प्रशासन ने एक रुपए का शुल्क तय किया था। लेकिन, अब आरओ वाटर पूरी तरह मुफ्त है। प्रत्येक वाटर एटीएम पर ऑपरेटर बैठते हैं, जो श्रद्धालुओं के कहने पर बटन दबाते ही शुद्ध जल उपलब्ध करवा रहे हैं। वाटर एटीएम में आने वाली तकनीकी खराबी की सेंसर के माध्यम से निगरानी हो रही है। किसी भी तरह की समस्या आने पर जल निगम के तकनीशियन तत्काल दूर करते हैं।

12-15 हजार लीटर पानी

उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम से प्रतिदिन 12 से 15 हजार लीटर पानी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब तक लाखों लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को लगभग 46 हजार लीटर पानी वाटर एटीएम से उपलब्ध करवाया गया था। वहीं, मौनी अमावस्या पर भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में किसी को पीने के पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article