FD Interest Rates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सावधि जमा यानी फिक्स्ड डिपोजिट (Fixed Deposite) के ब्याज दरों में वृद्धि की थी। वहीं इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी ने भी फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दर (FD Interest Rates In SBI) बढ़ा दिया है। अब 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाएगा। नई ब्याज दर 10 जनवरी से बैंकों में लागू कर दिया गया है।
बैंक द्वारा की गई इस बढ़ोत्तरी के बाद सीनियर सिटीजन को प्रति वर्ष 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ (FD Interest Rates In BOI)दिया जाएगा। बता दें वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों की एफडी पर 7.55% प्रति वर्ष ब्याज मिलेगा, वहीं 2 से 5 वर्ष तक की कम अवधि वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। यहां आप नई ब्याज दरों की लिस्ट चेक कर (FD Interest Rates For Senior Citizens)सकते हैं।
