यूटिलिटी

Indian Passport: जरूरी हैं ये डाक्यूमेंट, इतने लगते हैं पैसे

पासपोर्ट काफी अहम डॉक्यूमेंट होता है। विदेश में यह आपकी पहचान तो सुनिश्चित करता ही है साथ ही आपको अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार जाने की अनुमति भी देता है। क्या आप भी पासपोर्ट बनवाने के बारे में विचार कर रहे हैं? आइए आपको बताते हैं कि पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं और इस प्रोसेस में कितनी फीस लगती है?

Image

पासपोर्ट बनवाने के लिए ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

Photo : iStock

How To Apply For Passport: जिस तरह आधार कार्ड और पहचान पत्र देश के नागरिक के रूप में आपकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, ठीक उसी तरह विदेशों में आपकी पहचान तय करने के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, पासपोर्ट की बदौलत आप दूसरे देशों की यात्रा कर सकते हैं। यही वजह है कि पासपोर्ट को एक काफी जरूरी डॉक्यूमेंट माना जाता है। क्या आप भी पासपोर्ट बनवाने के बारे में विचार कर रहे हैं? आइए आपको बताते हैं कि पासपोर्ट की एप्लीकेशन फाइल करने के लिए आपके पास कौन से डॉक्यूमेंट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही हम आपको पासपोर्ट बनाने की फीस के बारे में भी जानकारी देंगे।

कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी?नया पासपोर्ट प्राप्त करना काफी आसान होता है लेकिन इससे पहले की आप पासपोर्ट के लिए आवेदन करें, आपके पास सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट होने चाहिए। पासपोर्ट एप्लीकेशन फाइल करने के लिए पहचान पत्र के रूप में आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो क्रेडिट कार्ड या पेंशन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एड्रेस प्रूफ के तौर पर आप आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक स्टेटमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आपको बर्थ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत भी पड़ेगी। अगर नाबालिक के पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हो तो माता-पिता के पासपोर्ट की कॉपी या फिर बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट पहचान पत्र के रूप में दिया जा सकता है।

क्या है पासपोर्ट की फीस?

भारत में दो तरह की पासपोर्ट एप्लीकेशन होती हैं। इनमें से एक सामान्य पासपोर्ट और दूसरा तत्काल पासपोर्ट कहा जाता है। एक सामान्य पासपोर्ट को 30 दिनों के समय में प्रक्रिया किया जाता है। 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए आपको 1500 और 60 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए आपको ₹2000 की फीस देनी होती है। दूसरी तरफ 36 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए आपको ₹3500 और 60 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए ₹4000 की फीस देनी होती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article