यूटिलिटी

EPFO में बड़ा बदलाव, अब खुद बदल सकेंगे PF अकाउंट की जॉइनिंग-एग्जिट डेट, नहीं काटना होगा कंपनी का चक्कर, जानें तरीका

EPFO Updates: इस सुविधा से अब लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिन्हें पहले गलत एंट्री या कंपनी की देरी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब आप अपनी प्रोफाइल में नाम, पिता/पति का नाम, रिटायरमेंट डेट जैसी जानकारियां भी खुद अपडेट कर सकते हैं। यहां हम EPFO डेटाबेस में बदलाव के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रासेस बताए गए हैं।

Image

EPFO Updates

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को बड़ी सुविधा दी है। अब ईपीएफ अकाउंट होल्डर्स अपनी नौकरी की ज्वॉइनिंग और एग्जिट डेट को खुद अपडेट कर सकते हैं, वो भी बिना किसी दस्तावेज को अपलोड किए और बिना नियोक्ता की मंजूरी के। एक्स पर किए पोस्ट के जरिए ईपीएफओ ने यह जानकारी दी है।

क्या है EPFO का नया नियम

EPFO ने डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए यह नया विकल्प अपने पोर्टल पर उपलब्ध कराया है। इस बदलाव के बाद अब कर्मचारियों को छोटी-छोटी जानकारी सही करवाने के लिए कंपनी की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक्स पर ईपीएफओ ने लिखा, "आप अपने ईपीएफ अकाउंट में नौकरी ज्वॉइनिंग और एग्जिट तारीख को बिना किसी डॉक्यूमेंट को अपलोड किए या कंपनी (नियोक्ता) की मंजूरी के अपडेट कर सकते हैं। ईपीएफओ आपके हाथों में पावर देता है।"

ऐसे करें ज्वॉइनिंग और एग्जिट डेट अपडेट

  • सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाएं।
  • UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें।
  • ओटीपी वेरीफिकेशन की प्रोसेस भी पूरी करनी होगी, इसलिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चालू रखें।
  • लॉग-इन के बाद ‘Manage’ टैब में जाकर ‘Modify Basic Details’ ऑप्शन चुनें।
  • यहां से आप अपनी जॉइनिंग डेट, एग्जिट डेट और अन्य जरूरी जानकारियां खुद ही अपडेट कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

EPF रिकॉर्ड में सही जानकारी होने से भविष्य में पेंशन, पीएफ क्लेम, ट्रांसफर और अन्य वित्तीय सर्विस में आसानी रहती है। गलत जॉइनिंग डेट से सर्विस हिस्ट्री प्रभावित हो सकती है, जिससे पेंशन के हक का आंकलन भी गलत हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article