यूटिलिटी

E-Shram Card Benefits: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलता है 2 लाख का दुर्घटना बीमा, जानें इसे बनवाने के फायदे

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 20, 2022, 12:08 PM IST

E-Shram Card Benefits: सभी असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए ई श्रम कार्ड जारी किया जाता है। जो श्रमिक इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराते हैं उन्हें सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

Image

E-Shram Card Benefits: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलता है 2 लाख का दुर्घटना बीमा, जानें इसे बनवाने के फायदे

E-Shram Card Benefits: असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं संचालित करती हैं। पंजीकृत कामगारों के बच्चों की शिक्षा, पुत्रियों के विवाह से लेकर इलाज तक के लिए योजनाएं हैं। असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से पंजीकरण के बाद ई श्रम कार्ड जारी किया जाता है। जो श्रमिक इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराते हैं उन्हें सरकार की ओर से कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इस योजना के तहत क्या क्या लाभ मिलते हैं, इस लेख में इस पर चर्चा होगी।

ई-श्रम बनाने के लिए कोई भी 16 से 59 वर्ष का असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक इसमें आवेदन कर सकते हैं। कार्ड के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले कामगारों और श्रमिकों को ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। E-Shram Card बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते है। इसके अलावा आप सीएससी के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते है।

ई श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण करने के लिए कामगारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे कि- आवेदक का आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, आदि। इन दस्तावेजों के आधार पर आप आसानी से ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। असंगठित क्षेत्र के कामगारों और श्रमिकों के हित के लिए केंद्र सरकार ने एक पोर्टल भी बनाया है। इस योजना में पंजीकृत श्रमिकों को 60 वर्ष पूरे होने पर पेंशन के रूप में 3000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ई श्रम कार्ड बनवाने के फायदे

  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को 2 लाख रूपये तक के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाएगी।
  • यदि दुर्घटना में कामगार की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रूपये मिलेंगे।
  • यदि दुर्घटना में कामगार आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे मात्र 1 लाख रूपये दिए जायेंगे।
  • पंजीकृत कामगारों को एक UAN दिया जाएगा।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article