यूटिलिटी

बिना इस कार्ड के फ्री में बस सफर नहीं कर पाएंगी महिलाएं, गुलाबी टिकट अब फिनिश

Delhi pink tickets with digital cards: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहरी यातायात को बेहतर बनाने के लिए 12,952 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गुप्ता ने कहा कि फ्री बस सर्विस का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए एक नया डिजिटल यात्रा कार्ड मौजूदा गुलाबी टिकट की जगह लेगा।

Image

Delhi pink tickets

Delhi pink tickets with digital cards: दिल्ली सरकार महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा का लाभ उठाने के लिए मौजूदा गुलाबी टिकट की जगह डिजिटल यात्रा कार्ड देगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि इस कदम से टिकट सिस्टम में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। उनके पास वित्त विभाग भी है।

डिजिटल यात्रा कार्ड

उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए कहा कि राजधानी में सार्वजनिक परिवहन और शहरी यातायात को बेहतर बनाने के लिए 12,952 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गुप्ता ने कहा कि फ्री बस सर्विस का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए एक नया डिजिटल यात्रा कार्ड मौजूदा गुलाबी टिकट की जगह लेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस कार्ड से महिलाएं किसी भी समय सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जिससे टिकट प्रणाली से जुड़ा भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि बेहतर दक्षता के लिए पूरी प्रणाली को डिजिटल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम महिलाओं को यह सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम डिजिटल यात्रा कार्ड पेश करेंगे, जिसका इस्तेमाल महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार कर सकती हैं।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस समय 2,152 इलेक्ट्रिक बसें हैं, और 2025-26 तक बेड़े में 5,000 से अधिक नई बसें शामिल होंगी।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article