ATM Failed Transaction Rules: ATM से पैसे निकालते समय कई बार ऐसा होता है कि ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो पाता। कभी मशीन में तकनीकी खराबी होती है, कभी कैश उपलब्ध नहीं होता और कई बार नेटवर्क या बैंक के सिस्टम में समस्या के कारण ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। ऐसे में ग्राहकों के मन में एक सवाल जरूर आता है। सवाल यही कि क्या असफल ATM ट्रांजैक्शन भी महीने की Free ATM Transaction Limit में गिना जाता है?
नहीं लगेगा कोई चार्ज
दरअसल, हर फेल ATM ट्रांजैक्शन को वैलिड ATM ट्रांजैक्शन नहीं माना जाता। यानी अगर ट्रांजैक्शन बैंक या सर्विस प्रोवाइडर से जुड़ी तकनीकी वजहों से फेल हुआ है, तो उसे ग्राहक की Free ATM Transaction Limit में नहीं गिना जाना चाहिए और उस पर कोई चार्ज भी नहीं लगाया जाना चाहिए।
किन वजहों से फेल ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा चार्ज?
अगर ATM में हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी समस्या है और इसी वजह से ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो पाया, तो इसे ग्राहक का वैलिड ATM ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा। इसी तरह ATM में कैश या जरूरी करेंसी नोट उपलब्ध नहीं होने के कारण पैसे नहीं निकल पाए, तब भी इसे Free Transaction Limit में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
इसके अलावा, अगर बैंक या सर्विस प्रोवाइडर की तरफ से किसी तकनीकी या दूसरी समस्या के कारण ट्रांजैक्शन असफल होता है, तो ग्राहक को इसके लिए ATM Transaction Charge नहीं देना होगा।
उदाहरण के लिए आपने ATM में कार्ड डाला, PIN दर्ज किया और 10,000 रुपये निकालने का ऑप्शन चुना। लेकिन ATM में कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में इस असफल ट्रांजैक्शन को आपकी वैलिड ATM Transaction की संख्या में नहीं गिना जाना चाहिए।
Invalid PIN डालने पर क्या होगा?
अच्छी बात ये है कि गलत PIN या किसी अन्य जरूरी validation के कारण ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होने पर उस असफल प्रयास पर ATM Transaction Charge नहीं लगाया जाता। हालांकि, ग्राहक को जानबूझकर बार-बार गलत PIN डालने से बचना चाहिए। लगातार गलत PIN डालने पर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्ड या ATM सुविधा अस्थायी रूप से ब्लॉक हो सकती है।
Free ATM Transaction Limit कैसे समझें?
बैंकों की ओर से ग्राहकों को हर महीने कुछ निर्धारित संख्या में Free ATM Transactions की सुविधा दी जाती है। तय सीमा पार होने के बाद कुछ परिस्थितियों में ATM से जुड़े शुल्क लग सकते हैं।
