यूटिलिटी

Atal Pension Yojana: ​​इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगी 10 रुपपे की पेंशन

Atal Pension Yojana: ​​आमतौर पर पेंशन ही बुढ़ापे में सहरा होती है। लेकिन इसके लिए आपको समय से निवेश की शुरुआ करनी होगी। नौकरीपेशा लोग नौकरी के दौरान ही अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए अलग-अलग स्कीम में निवेश करते हैं।

Image

Atal Pension Yojana

Photo : iStock

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार देश के नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए कई तरह की सेविंग स्कीम चलाती है। इन स्कीम्स में निवेश कर लोग अपने भविष्य के लिए पूंजी जमा कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार पेंशन स्कीम भी चलाती है, जिसके जरिए लोग हर महीने पेंशन हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग नौकरी के दौरान ही अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए अलग-अलग स्कीम में निवेश करते हैं। अगर आप भी इन दिनों किसी पेंशन स्कीम में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अटल पेंशन योजना को विक्लप के रूप में चुन सकते हैं।

कितनी मिलेगी पेंशन

आमतौर पर पेंशन ही बुढ़ापे में सहरा होती है। लेकिन इसके लिए आपको समय से निवेश की शुरुआ करनी होगी। अटल पेंशन योजना में निवेश कर आप 60 साल की उम्र के बाद से 5000 रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं। यह एक सरकारी पेंशन स्कीम में है। इस स्कीम में पति-पत्नी दोनों ही निवेश कर हर महीने 10 रुपये तक ही पेंशन उठा सकते हैं।

कौन कर सकता है निवेश

अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए 18 से 40 साल की उम्र निर्धारित की गई है। इस स्कीम के जरिए पेंशना पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा। इसके बाद जैसे ही आपकी उम्र 60 साल होगी, तो आपको पेंशन मिलने की शुरुआत हो जाएगी। इस स्कीम से जुड़ने के लिए आपके पास बैंक (Bank) या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में अकाउंट होना होना चाहिए।

कितनी करनी होगी बचत

अगर आपकी उम्र 25 साल है, आप इस स्कीम में हर महीने 376 रुपये निवेश कर 5000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। यानी इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपको हर रोज सिर्फ 12 रुपये की बचत करनी होगी। 60 साल की उम्र पूरी होने पर 1,000, 2,000, 4,000 या 5,000 रुपये की पेंशन हर महीने हासिल कर सकते हैं।

इनकम टैक्स की सेविंग

इस स्कीम में निवेश कर आप इनकम टैक्स की भी बचत कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश कर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं। ये छूट इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत मिलती है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इस स्कीम में निवेश करने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) और Active Mobile Number की जरूरत पड़ती है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article