यूटिलिटी

Special Train List: छठ पर्व के बाद अब काम पर लौटने की तैयारी, यहां देखें दिल्ली मुंबई समेत दूसरे शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखते हुए रेलवे ने पटना, दरभंगा, गया, बरौनी, सहरसा, राजगीर, मुजफ्फरपुर जैसे बड़े स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, हावड़ा, बेंगलुरु, तिरुपति, सिकंदराबाद सहित कई बड़े शहरों के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इससे यात्रियों को सीट मिलने में सुविधा होगी और यात्रा करना आसान होगा।

Image

Chhath Puja Indian Railway

छठ का महा त्योहार खत्म होने के साथ ही अब बिहार और पूर्वांचल से लाखों लोग वापस अपने काम और शहरों की ओर लौटने लगे हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हावड़ा जैसे बड़े शहरों में नौकरी और कारोबार करने वाले लोग जल्द वापसी की तैयारी में हैं। ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, ताकि लोगों को बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिल सके। यहां दिल्ली, मुंबई समेत दूसरे बड़े शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं और अपनी यात्रा की प्लानिंग आराम से कर सकते हैं।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखते हुए रेलवे ने पटना, दरभंगा, गया, बरौनी, सहरसा, राजगीर, मुजफ्फरपुर जैसे बड़े स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, हावड़ा, बेंगलुरु, तिरुपति, सिकंदराबाद सहित कई बड़े शहरों के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इससे यात्रियों को सीट मिलने में सुविधा होगी और यात्रा करना आसान होगा।

यहां मिल सकता है टिकट

अगर आप भी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन ट्रेनों में सीट उपलब्धता चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़े तो टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए IRCTC वेबसाइट पर जाएं या ConfirmTkt, Ixigo, MakeMyTrip जैसी ऐप्स/वेबसाइट्स की मदद लें। इसके अलावा स्टेशन स्थित रिजर्वेशन काउंटर से भी टिकट लिया जा सकता है।

नीचे अलग-अलग रूट्स जैसे दिल्ली/एनसीआर, हावड़ा-पुरी, दक्षिण भारत, गुजरात-राजस्थान-मध्यप्रदेश, मुंबई-पुणे-नागपुर और धनबाद रूट्स के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की सूची दी गई है, जिनसे यात्री आराम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। रेलवे ने त्योहारों के बाद यात्रियों को राहत देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है, ताकि किसी को यात्रा में दिक्कत न हो।

इन रूट्स पर चल रही हैं स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली / आनंद विहार / निजामुद्दीन

पटना – आनंद विहार: 02391, 04089

पटना – नई दिल्ली: 02251, 02253

पटना – निजामुद्दीन: 04093

राजेंद्रनगर – आनंद विहार: 02309

दानापुर – आनंद विहार: 03257

पाटलिपुत्र – आनंद विहार: 04095

राजगीर – आनंद विहार: 03221, 04069

राजगीर – हरिद्वार: 03223

पटना – चंडीगढ़: 04503

पटना – फिरोजपुर: 04601

गया – आनंद विहार / दिल्ली: 03697, 03639

मुजफ्फरपुर – आनंद विहार: 05283

सीतामढ़ी – आनंद विहार: 05219

जयनगर – दिल्ली: 04009

दरभंगा – दिल्ली: 04015

मानसी – दिल्ली: 04049

दरभंगा – दिल्ली: 04449, 04453

पाटलिपुत्र – दिल्ली: 04097

पुरी / कोलकाता / सियालदह

पटना – पुरी: 03230, 08440

पटना – हावड़ा: 02024

पटना – सियालदह: 03136

रक्सौल – कोलकाता: 03044

मधुबनी – कोलकाता: 03188

दक्षिण भारत (बेंगलुरु / चेन्नई / हैदराबाद / तिरुपति आदि)

दानापुर – बेंगलुरु: 03251, 03259, 03245, 03247, 03241

दारभंगा – दक्षिण भारत: 05541, 07316

मुजफ्फरपुर – दक्षिण: 06212, 07358

रक्सौल – दक्षिण: 05543, 07006

बरौनी – दक्षिण: 06262, 07008

समस्तीपुर – दक्षिण: 07052

जयनगर – दक्षिण: 06060

पटना – दक्षिण: 07022, 06086, 06056

दानापुर – यशवंतपुर: 03253

रक्सौल – तिरुपति: 07420

गुजरात / राजस्थान / MP

रक्सौल – अहमदाबाद: 05559

दानापुर – अहमदाबाद/उधना: 05561, 09026, 09046

पटना – कोटा: 09344

रक्सौल – जबलपुर: 04184

बरौनी – अहमदाबाद/उधना: 09428, 09032, 09068, 09070

दानापुर – उधना: 09034

जयनगर – अहमदाबाद: 09570

मुजफ्फरपुर – अहमदाबाद: 05211

कोटा – बिहार: 09822

समस्तीपुर – उधना: 01702

दरभंगा – उधना: 01668

सहरसा – अहमदाबाद: 04832, 04814

मधुबनी – उदयपुर: 09618

मुंबई / पुणे / नागपुर

रक्सौल – LTT: 05557

सहरसा – LTT: 05585

दानापुर – मुंबई/पुणे: 01144, 01018, 01044, 01450, 01482

मुजफ्फरपुर – मुंबई: 03213, 09062

समस्तीपुर – नागपुर: 01208

जयनगर – पुणे: 08870

बरौनी – मुंबई: 07312

धनबाद से स्पेशल

धनबाद – मुंबई: 03379

धनबाद – चंडीगढ़: 03311

धनबाद – दिल्ली: 03677, 03309, 04455

धनबाद – भुवनेश्वर: 02831

धनबाद – यशवंतपुर: 06564

धनबाद – कोयम्बटूर: 06064

धनबाद – उधना: 09040

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article