बिजनेस

EPFO से आप कैसे निकालते हैं पैसे? ये है सबसे आसान तरीका 3 दिन में अकाउंट में आ जाएगा पैसे

Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) आपके लिए तभी सच में काम बन जाता है, जब ज़रूरत के समय उसमें जमा पैसे जल्दी मिले। वैसे तो EPFO से पैसा निकालने के कई तरीके हैं लेकिन आज जो हम बताने जा रहे हैं वो बहुत ही आसान तरीका है EPFO अकाउंट से पैसा निकालने का तो आइए जानते हैं?

Image

EPFO WIthdrawal

अगर आप सैलरीड क्लास के हैं तो आपका PF जरूर कटता होगा। ये वो अमाउंट है जो आपकी सैलरी से हर महीने कटता है और आपकी कंपनी भी इसमें कंट्रीब्यूट करती है। ये एक तरह से आपकी सेविंग होती है जो आपके मुसीबत के समय में आपके काम आ सकती है। EPFO से पैसा निकालना अब बेहद आसान हो गया है। पहले PF निकालने के लिए दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, फॉर्म भरने पड़ते थे और फिर हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता था।

लेकिन अब सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप से कुछ क्लिक में ही पैसा आपके बैंक अकाउंट में पहुंच सकता है वो भी सिर्फ 3 दिन में। अगर आप नौकरी छोड़ चुके हैं, नई नौकरी जॉइन करने में समय है या किसी इमरजेंसी में रकम की जरूरत है, तो EPFO की ऑनलाइन सुविधा आपके बहुत काम आएगी। आइए आपको बताते हैं EPFO से पैसा निकालने का आसान तरीका।

कैसे निकाले पैसा?

EPFO से पूरा PF निकालने को फुल एंड फाइनल विड्रॉल कहा जाता है। यह तब किया जाता है जब नौकरी छोड़े कम से कम दो महीने हो चुके हों। इस प्रोसेस में PF, पेंशन और ब्याज तीनों का पैसा शामिल होता है। आपको बस EPFO की साइट पर अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करना है, Online Services सेक्शन में जाकर Claims ऑप्शन चुनना है और फॉर्म में अपनी जानकारी भरनी है। बैंक अकाउंट नंबर डालने और शर्तें स्वीकार करने के बाद आपको Form 19 चुनना होता है, इसके बाद पता और कैंसिल चेक अपलोड कर Aadhaar OTP से वेरिफाई करना होता है।

पेंशन का पैसा कैसे निकालें?

पेंशन निकालने के लिए भी लगभग यही तरीका है, बस इसमें आपको Form 10C चुनना पड़ता है। दोनों फॉर्म सबमिट करने के बाद आप अपने क्लेम का स्टेटस Track Claim Status सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। अगर स्टेटस में Claim Settled लिखा दिखाई दे, तो समझ जाइए कि EPFO ने आपका दावा मंजूर कर लिया है और पैसा जल्द आपके खाते में आ जाएगा। चाहें तो Umang ऐप की मदद से भी यही प्रक्रिया कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, अब PF निकालना न मुश्किल है न ही टाइम लेने वाला। बस जरूरी है कि आपका UAN, आधार और बैंक खाता लिंक हो। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और कुछ ही दिनों में पैसा आपके खाते में होगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article