यूटिलिटी

Aadhar ATM: नहीं जा सकते बैंक या ATM, घर बैठे आधार ATM से मिलेगा कैश

कभी-कभी हमें अचानक ही कैश की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर हमारे पास बैंक जाने का समय न हो या आसपास ATM मौजूद न हो तो हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अब आप घर बैठे आधार एटीएम की मदद से कैश पा सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे?

Image

घर बैठे आधार की मदद से निकालें कैश

Photo : Times Now Digital

Aadhar ATM: जमाना काफी तेजी से डिजिटल हो रहा है और अब आप अपनी जेब में पड़े फोन की मदद से भी पेमेंट कर सकते हैं। फिर भी कभी-कभी हमें अचानक ही कैश की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर हमारे पास बैंक जाने का समय न हो या फिर आसपास कोई एटीएम मौजूद न हो तो हमें खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अब आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके घर बैठे कैश प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा को आधार एटीएम नाम दिया गया है। आईए जानते हैं आप घर बैठे कैसे आधार की मदद से कैश प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है आधार ATM?इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर आधार एटीएम के बारे में जानकारी दी है। बैंक ने अपनी पोस्ट में कहा है कि अगर आपके पास बैंक जाने का समय नहीं है या फिर आसपास कोई एटीएम मौजूद नहीं है तो ऐसे में आप आधार एटीएम सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। पोस्टमास्टर घर बैठे आधार का इस्तेमाल करके कैश निकालने में आपकी मदद करेगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपका बैंक अकाउंट आपके आधार कार्ड से लिंक्ड होना चाहिए। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) का उपयोग करके आप अपने बायोमेट्रिक की मदद से अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं। इस सुविधा की मदद से आप कैश निकालने के साथ-साथ अपने खाते में मौजूद बैलेंस का पता भी कर सकते हैं और साथ ही फंड भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article