यूटिलिटी

Aadhaar App से कौन-कौन सी जानकारी घर बैठे कर सकते हैं अपडेट? आधार सेंटर जाने की नहीं जरूरत

आधार कार्ड धारकों को आधार से जुड़े हर काम के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। जी हां, आधार से जुड़े ऐसे बहुत से काम हैं, जो घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए पूरे किए जा सकते हैं।

Image

Aadhaar App से घर बैठे कौन-से काम किए जा सकते हैं (AI Generated Image)

Aadhaar Update From Home: आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड और कई दूसरी सेवाओं के लिए आधार का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आधार में दर्ज जानकारी सही और अपडेटेड रखना जरूरी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Aadhaar App के जरिए यूजर्स को कई आधार से जुड़ी सेवाएं मोबाइल से ही इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती हैं। यानी आधार से जुड़े ऐसे बहुत से काम हैं, जिनके लिए आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है।

नए Aadhaar App में यूजर्स को आधार से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह पर मिलती हैं। इसमें कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर करने से लेकर आधार डाउनलोड करने और मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

घर बैठे मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट

Aadhaar App

आधार ऐप

Aadhaar App के जरिए यूजर्स को मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट करने की सुविधा मिलती है। अगर आधार में दर्ज मोबाइल नंबर बदल गया है या एड्रेस अपडेट करना है तो उपलब्ध सेवा के जरिए यह काम किया जा सकता है।

हालांकि, किसी भी जानकारी को अपडेट करने से पहले ऐप में मांगी गई जानकारी और जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ईमेल ऐड या अपडेट करने की सुविधा

Aadhaar App

आधार ऐप

Aadhaar App पर यूजर्स को ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने की भी सुविधा मिलती है। अगर आपके आधार में ईमेल आईडी दर्ज नहीं है या पुरानी ईमेल आईडी बदलनी है, तो ऐप के जरिए इसे अपडेट किया जा सकता है।

Masked और Unmasked Aadhaar डाउनलोड करें

ऐप के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से Masked Aadhaar या Unmasked Aadhaar डाउनलोड कर सकता है।

Masked Aadhaar में आधार नंबर के कुछ अंक छिपे रहते हैं। वहीं Unmasked Aadhaar में पूरा आधार नंबर दिखाई देता है।

Aadhaar को डिजिटल वॉलेट में करें ऐड

Aadhaar App में आधार कार्ड को वॉलेट में ऐड करने की सुविधा भी दी गई है। इससे यूजर अपने आधार से जुड़ी जानकारी को ऐप में डिजिटल तरीके से रख सकता है और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकता है।

इसके अलावा परिवार के दूसरे सदस्यों की आधार डिटेल्स को भी ऐप में सेव करने की सुविधा उपलब्ध है। इससे एक ही ऐप के जरिए परिवार के सदस्यों से जुड़ी आधार जानकारी को मैनेज करना आसान हो सकता है।

Biometrics को Lock और Unlock करें

आधार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐप में बायोमेट्रिक्स लॉक और अनलॉक करने की सुविधा भी दी गई है। यूजर जरूरत के मुताबिक अपने आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकता है। बायोमेट्रिक्स लॉक होने के बाद उनका इस्तेमाल ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं किया जा सकता। जब जरूरत हो, तो यूजर उन्हें दोबारा अनलॉक कर सकता है। यह सुविधा आधार की बायोमेट्रिक जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करती है।

Contact Card शेयर करने की सुविधा

ऐप के जरिए यूजर अपना Contact Card भी शेयर कर सकता है। इसमें फोटो, नाम, जन्मतिथि, 18 साल से अधिक उम्र होने का प्रमाण और जेंडर जैसी जानकारी शामिल हो सकती है। यह सुविधा खास तौर पर तब काम की साबित हो सकती है जब किसी सेवा या व्यक्ति के साथ अपनी सत्यापित आधार से जुड़ी जानकारी साझा करनी हो।

Aadhaar Centre खोजें और Appointment बुक करें

Aadhaar App (3)

आधार ऐप

अगर किसी ऐसे काम के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत पड़ती है जो ऐप से घर बैठे पूरा नहीं किया जा सकता, तो Aadhaar App में नजदीकी आधार सेंटर खोजने की सुविधा भी मिलती है।

इसके साथ ही यूजर अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है। इससे सेंटर पर जाने से पहले समय तय किया जा सकता है और अनावश्यक इंतजार से बचने में मदद मिल सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article