यूटिलिटी

सर्दियों में Car Windshield से फॉग हटाने में काम आएंगी ये पांच टिप्स, चुटकियों में दूर होगी परेशानी

सर्दियों में कार विंडशील्ड पर फॉग जमना एक आम बात है। हालांकि, विंडशील्ड पर फॉग का जमना विजिबिलिटी को कम कर देता है और एक्सीडेंट होने के चांस बढ़ जाते हैं। कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर कार के शीशे से फॉग को हटाया जा सकता है।

car windshield

सर्दियों में कुछ आसान टिप्स को फॉलो करने के साथ कारविंडशील्ड से फॉग को हटाया जा सकता है। (फोटो: iStock)

सर्दियों में इन दिनों कार विंडशील्ड पर फॉग का जमना एक आम बात है। हालांकि, फॉग का इस तरह कार के शीशे पर जमना विजिबिलिटी को कम कर देता है और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। इस परेशानी के लिए कुछ कार में डिफॉगिंग बटन का ऑप्शन मिलता है, लेकिन यह सुविधा हर कार में नहीं मिलती। ऐसे में कार चालक कुछ टिप्स को फॉलो कर कार विंडशील्ड से आसानी से फॉग को हटा सकते हैं।

एसी का करें इस्तेमाल

कार के अंदर और बाहर अलग-अलग तापमान हो तो कार के शीशे पर फॉग जमने लगती है। ऐसे में आप कार के अंदर एसी को लो टेम्प्रेचर पर चला सकते हैं। एसी चलाने के साथ इस बात का ध्यान रखें कि फैन की स्पीड को हाई रखना होगा और इसे सीधे विंडशील्ड की ओर सेट करना होगा। साथ ही, ध्यान देना होगा कि एसी का रिसर्कुलेशन मोड भी ऑफ रहे। एसी से निकलने वाली ठंडी हवा कार के अंदर और बाहर के तापमान को बैंलेस कर देती है, जिससे शीशे से फॉग कुछ ही सेकंड्स में गायब हो जाती है।

फ्रंट डीफ्रॉस्टर बटन का करें इस्तेमाल

ठंड ज्यादा है और एसी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो कार के अंदर गर्मी बने रहने के लिए फ्रंट डीफ्रॉस्टर बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हीटर को हाई टेम्प्रेचर पर सेट कर बाहर की फ्रेश एयर को अंदर आने दें। इस बटन को दबाने के साथ ही आप पाएंगे की हवा सीधे कार के शीशे पर पड़ेगी और ऐसा होने के साथ ही कुछ ही मिनट में कार के शीशे से फॉग पूरी तरह से गायब हो जाएगी। पीछे का शीशा भी साफ रहे इसके लिए रियर डीफ्रॉस्टर भी ऑन कर सकते हैं।

कार के शीशों को खोलें

कार के अंदर और बाहर का तापमान बैलेंस करने के लिए कार की विंडो खोलने के विकल्प पर जा सकते हैं। कार के सारे शीशे कार ड्राइविंग के दौरान 2-3 इंच तक खोल कर भी काम बन सकता है। इससे बाहर की हवा कार के अंदर पास होती रहेगी और नमी की वजह से बनने वाली फॉग कार विंडशील्ड पर नहीं जमेगी।

शेविंग क्रीम का करें इस्तेमाल

कार के शीशे से फॉग हटाने के लिए आप शेविंग क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक सूती कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लोथ पर शेविंग क्रीम को लेकर इससे कार के शीशे को अंदर से साफ कर सकते हैं। क्रीम को क्लीन करने के लिए एक बार फिर से शीशे पर कपड़ा मार सकते हैं। इससे शीशे पर एक परत बन जाएगी और फॉग जमने की परेशानी नहीं आएगी।

एंटी फॉग सॉल्यूशन करें तैयार

आप एक एंटी फॉग सॉल्यूशन को खुद भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी का मिश्रण तैयार कर लें और इसे कार के शीशे पर छिड़क दें। कार के शीशे पर इस मिश्रण को छिड़कने से आप पाएंगे कि फॉग जमने की परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article