नींबू से ही सुनिए क्यों बढ़ गई उसकी कीमत? वीडियो देख दूर हो जाएगा सारा कन्फ्यूजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 01:00 PM IST

Lemon Price Hike: देश में नींबू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके कारण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। क्योंकि, गर्मी में सबसे ज्यादा नींबू की ही खपत होती है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर नींबू की कीमत इतनी क्यों बढ़ गई है?

Lemon Price Hike: देश में इन दिनों महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। चीजें के दाम आसमान छू रहे हैं। खासकर, नींबू के कारण तो लोगों का जायका भी बिगड़ गया है। क्योंकि, नींबू की कीमत लगातार बढ़ रही है। कई जगहों पर तो नींबू 400 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। वहीं, 10 से 15 रुपए का एक नींबू मिल रहा है। शायद ऐसा पहली बार हुआ जब नींबू की कीमत इतनी बढ़ी है। लेकिन, सवाल ये उठता है कि आखिर नींबू की कीमत अचानक इतनी क्यों बढ़ गई। ये सवाल सबके मन में उठ रहा होगा। तो आज नींबू आपको खुद बताएगा की उसकी कीमत इतनी क्यों बढ़ गई है? इस वीडियो को देखने के बाद आपको नींबू से संबंधित जितने भी सवाल होंगे सबका जवाब एक साथ मिल जाएगा। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!