मात्र 7 साल की भारतीय बच्ची ने चीन को चटा दी धूल, स्केटिंग स्टंट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 05:26 PM IST

Deshna Nahar Skating: महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली सात साल की देशना नाहर ने कमाल कर दिखाया है। देशना का नाम स्केटिंग स्टंट में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। देशना ने एक चाइनीज लड़की को पछाड़ते हुए टाइटल अपने नाम किया है।

Deshna Nahar Skating: भारत की एक सात साल की बच्ची ने स्केटिंग में चीन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पुणे की रहने वाली देशना नाहर ने अपने कमाल के कारनामे से देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। स्केटिंग स्टंट में देशना ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। एक चाइनीज लड़की को पीछे छोड़ते हुए देशना ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

13.73 सेकेंड का समय लेकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इससे पहले चीन की 14 साल की लड़की के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। देशना ने 20 कारों के नीचे से स्केटिंग करते हुए निकलने का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उसने सबसे कम समय लिया। यह स्केटिंग स्टंट 16 अप्रैल को हुआ था। इस दौरान देशना ने मात्र 13.73 सेकेंड का समय लेते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले चीन की 14 साल की एक लड़की के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था, जिसने यही स्टंट करने के लिए 14.15 सेकेंड का समय लिया था। सबसे खास बात यह है कि देशना की उम्र चीन की लड़की की उम्र से आधी है। देशना के पिता का कहना है कि वह पिछले दो सालों से स्केटिंग सीख रही है। पिछले 6 महीने से वह लिंबो स्केटिंग की तैयारी कर रही थी। बता दें कि देशना कई अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और अभी तक 40 मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही उसे 16 सर्टिफिकेट्स भी मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!