गाय-बछड़े भी CM योगी के दीवाने, आवाज सुनते ही दौड़े चले आए, मन को मोह लेगा ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 01:59 PM IST

viral video: सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाय-बछड़े को बुला रहे हैं। उनकी आवाज सुनते ही गाय-बछड़े उनके पास दौड़े चले आए।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है और लोगों का दिल जीत लेता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जो लोगों का मन मोह रहा है। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ गाय-बछड़ों के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां गोशाला में सीएम गायों और बछड़ों को बुला रहे हैं। उनकी आवाज सुनते ही गाय-बछड़े उनके पास दौड़े चले आए, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। तो आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!