ममता की मिसाल! तपती धूप में इस तरह बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही थी महिला कांस्टेबल, VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 05:19 PM IST

Female constable Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला कांस्टेबल चिलचिलाती धूप में बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही थी। आलम ये है कि लोग महिला कांस्टेबल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।

Female constable Viral Video: इस दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां होती है और मां से बढ़कर कोई ताकत नहीं होती है। तभी तो एक मां अपने बच्चों के लिए जान तक न्योछावर करने के लिए तैयार रहती है। इतना ही नहीं एक मां से ज्यादा अपने बच्चों से कोई प्यार नहीं कर सकता है। इस वीडियो में भी आप एक मां की ममता और कर्तव्य को देखकर दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि इस मां की हर तरफ तारीफ हो रही है और लोग जज्बे को सलाम कर रहे हैं। ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरदाबाद जिले का है। यहां एक महिला कांस्टेबल अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करती नजर आईं। ड्यूटी के साथ-साथ जिस तरह महिला ने मां का फर्ज निभाई उसने लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!