Flood Viral Video: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। आलम ये है कि कुछ जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें ज्यादा बारिश होने के कारण एक निर्माणाधीन पुल बह गया। बताया जा रहा है कि नाचनी मनस्यारी मार्ग पर एक पुल का निर्माण हो रहा था। वहीं, इलाके में पिछले कुछ दिनों से बारिश भी लगातार हो रही है। मंगलवार सुबह भी इलाके में तेज बारिश हुई, जिसके कारण यह पुल बह गया। गौरतलब है कि यह एरिया आपदा प्रभावित क्षेत्र में आता है। वीडियो में देखें कैसा नजारा था।
End of Article
