Republic Day 2022: देश में गणतंत्र दिवस की धूम,अपनों को भेजें ये मजेदार स्टेटस, शायरी, कोट्स, फोटोज और देशभक्ति संदेश
भारत 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को अपनाया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इस साल देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। आप भी मजेदार फोटोज, देशभक्ति शायरी, कविताओं के जरिए अपनों को भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
भारत 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को अपनाया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। लिहाजा, हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी ऐसा दिन है जब हर भारतीय के मन में देश भक्ति की लहर और मातृभूमि के प्रति अपार स्नेह भर उठता है। ऐसी अनेक महत्त्वपूर्ण स्मृतियां हैं जो इस दिन के साथ जुड़ी हुई है। इसी दिन भारतीय संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था।भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। जिसे कोई भी एक दिन में नहीं पढ़ सकता है। इसमें कुल 448 आर्टकिल हैं। हर साल इस अवसर पर राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होती है। गणतंत्र दिवस पर लोग देशभक्ति से लबालब होते हैं। अपने जानने वालों, चाहने वालों, दोस्तों, रिश्तेदारों को अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं भेजते हैं। गूगल पर लोग मजेदार फोटोज, देशभक्ति शायरी, कविताओं को काफी सर्च करते हैं। तो आप भी इन मजेदार चीजों के साथ अपनों को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं भेज सकते हैं।
Happy Republic Day 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Shayari: Download
सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले है इसके ये गुलसिता हमारा।
गणतंत्र दिवस पर भाषण
हमार देश 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। लेकिन, संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। इसमें भारत को गणतांत्रिक व्यवस्था वाला देश बनाने की राह तैयार की गई। लिहाजा, हर साल 26 जनवरी को भारत के गणतांत्रिक राष्ट्र बनने के उपलक्ष्य में इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय गणतंत्र के समक्ष बहुत सी चुनौतियां मुंह फैलाए आज भी हमारे सामने खड़ी हैं।
देश में आजादी के बाद से ही भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं, स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। आज भी देश की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। अधिकांश नेता, मंत्री, सरकारी अफसर, कर्मचारी जिनके पास जिम्मेदारियां हैं, वे ईमानदारी से उनका निर्वाह नहीं कर रहे हैं। लोग गलत तरीके से पैसे कमाने को लालायित है। राजनीति के क्षेत्र में अपराधियों और भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा है। अपराधियों और भ्रष्ट नेताओं से न देश और समाज का कभी भला हुआ है और न ही होगा।
Republic Day 2022 Speech, Poem in Hindi: Read here
ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम।
Happy Republic Day 2022: इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस एक ही अरमान...
मैं मुस्लिम हूं, तू हिन्दू है, हैं दोनों हम इंसान..
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूं, तू पढ़ ले कुरान..
इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर है मेरा बस एक ही अरमान..
एक थाली में खाना खाए सारा हिन्दुस्तान ।।
Happy Republic Day 2022: वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई
वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,
हिन्दुस्तान हमारा है हम हैं इसकी शान,
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।।
Happy Republic Day 2022: हिन्दुस्तान हमारा है और हम है इसकी शान
वतन हमारा ऐसा ना छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसा ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है, एक है हमारी जान,
हिन्दुस्तान हमारा है और हम है इसकी शान।।
हैप्पी गणतंत्र दिवस 2022।।
Happy Republic Day 2022: खुशनसीब होती है वो मां
आज सलाम है उनको,
जिनके कारण ये दिन आता है,
खुशनसीब होती है वो मां,
जिनके बच्चों का बलिदान इस देश के काम आता है।।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो।।
Happy Republic Day 2022
Happy Republic Day 2022
अलग है भाषा, धर्म जात और प्रांत,
पर हम सब का एक है गौरव राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ।।
जय हिंद, जय भारत।।
Happy Republic Day 2022: मैं 'हिन्दुस्तान' का हूं…और 'हिन्दुस्तान' मेरा है…
ना सरकार मेरी है !
ना रौब मेरा है !
ना बड़ा सा नाम मेरा है !
मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है ,
मैं 'हिन्दुस्तान' का हूं…
और 'हिन्दुस्तान' मेरा है…
जय हिन्द।।
आओ सब मिलकर नये रूप में गणतंत्र मनायें
भूख, गरीबी, लाचारी को, इस धरती से आज मिटाएंगे,
भारत के भारतवासी को, उसके सब अधिकार दिलायेंगे,
आओ सब मिलकर नये रूप में गणतंत्र मनायें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
नमन हैं करते ये आजाद वतन जो दिलाया है
गुलाम बने इस देश को आजाद तुमने कराया है..
सुरक्षित जीवन देकर तुमने कर्ज अपना चुकाया है..
दिल से तुमको नमन हैं करते ये आजाद वतन जो दिलाया है ।।
हैप्पी रिपब्लिक डे।।
जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे चीफ गेस्ट
1955 में पहली बार हुई राजपथ परेड में पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद चीफ गेस्ट थे।
आज शहीदों ने है तुमको अहले वतन ललकारा
आज शहीदों ने है तुमको अहले वतन ललकारा,
तोड़ो गुलामी की जंजीरें, बरसाओ अंगारा,
हिन्दू-मुस्लिम-सिख हमारा, भाई-भाई प्यारा,
यह है आजादी का झंडा, इसे सलाम हमारा।
सैनिकों का होता है सम्मान
गणतंत्र दिवस ही ऐसा मौका होता है, जब भारत रत्न, परमवीर चक्र, अशोक चक्र, और कीर्ति चक्र जैसे पुरस्कार दिए जाते हैं।
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।।
नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है।
21 तोपों की सलामी
गणतंत्र दिवस पर 21 तोपों की सलामी राष्ट्रगान की शुरुआत से होती है। वहीं, 52 सेकेंड के राष्ट्रगान के खत्म होने के साथ पूरी।
तीन रंग का है तिरंगा
तीन रंग का है तिरंगा,
ये ही मेरी पहचान है,
शान देश की, आन देश की,
हम तो इसकी ही सन्तान हैं।।
Happy Republic Day 2022
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश की शान है,
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना
नहीं सिर्फ जश्न मनाना, नहीं सिर्फ झंडे लहराना,
ये काफी नहीं है वतन पर, यादों को नहीं भुलाना,
जो कुर्बान हुए उनके लफ़्ज़ों को आगे बढ़ाना,
खुदा के लिए नहीं ज़िन्दगी वतन के लिए लुटाना,
हम लाएं है तूफ़ान से कश्ती निकाल के,
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के।।
कटीं बेड़ियां और हथकड़ियां, हर्ष मनाओ, मंगल गाओ
इन जंजीरों की चर्चा में कितनों ने निज हाथ बंधाए,
कितनों ने इनको छूने के कारण कारागार बसाए,
इन्हें पकड़ने में कितनों ने लाठी खाई, कोड़े ओड़े,
और इन्हें झटके देने में कितनों ने निज प्राण गंवाए!
किंतु शहीदों की आहों से शापित लोहा, कच्चा धागा।
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
जय बोलो उस धीर व्रती की जिसने सोता देश जगाया,
जिसने मिट्टी के पुतलों को वीरों का बाना पहनाया,
जिसने आजादी लेने की एक निराली राह निकाली,
और स्वयं उसपर चलने में जिसने अपना शीश चढ़ाया,
घृणा मिटाने को दुनियाँ से लिखा लहू से जिसने अपने,
'जो कि तुम्हारे हित विष घोले, तुम उसके हित अमृत घोलो।'
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
कठिन नहीं होता है बाहर की बाधा को दूर भगाना,
कठिन नहीं होता है बाहर के बंधन को काट हटाना,
गैरों से कहना क्या मुश्किल अपने घर की राह सिधारें,
किंतु नहीं पहचाना जाता अपनों में बैठा बेगाना,
बाहर जब बेड़ी पड़ती है भीतर भी गांठें लग जातीं,
बाहर के सब बंधन टूटे, भीतर के अब बंधन खोलो।
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
कटीं बेड़ियां और हथकड़ियां, हर्ष मनाओ, मंगल गाओ,
किंतु यहां पर लक्ष्य नहीं है, आगे पथ पर पांव बढ़ाओ,
आजादी वह मूर्ति नहीं है जो बैठी रहती मंदिर में,
उसकी पूजा करनी है तो नक्षत्रों से होड़ लगाओ।
हल्का फूल नहीं आजादी, वह है भारी जिम्मेदारी,
उसे उठाने को कंधों के, भुजदंडों के, बल को तोलो।
एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।
हरिवंश राय बच्चन
जब भारत ने गणतंत्र मनाया
जब भारत ने गणतंत्र मनाया
तब इस देश ने लोकतंत्र पाया
मतदान हुआ जन जन का अधिकार
यही बना हमारा हथियार
अब सत्ता भी हम लाते हैं
सरकार हम खुद बनाते हैं
इस देश की शान तिरंगा है
पावन यह यमुना - गंगा है
हाथ में लेकर तिरंगा प्यारा
जन गण मन हम जाएंगे
सत्य,अहिंसा, शांतिप्रिय, न्यारा
भारत हम भी बनाएंगे
जय हिंद, जय भारत।।
दुनिया का सबसे लिखित संविधान
भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लिखित संविधान है, जिसे एक दिन में नहीं पढ़ा जा सकता। इसमें कुल 448 आर्टिकल हैं।
चिश्ती ने जिस जमीं पे पैगामे हक सुनाया
चिश्ती ने जिस जमीं पे पैगामे हक सुनाया
नानक ने जिस चमन में बदहत का गीत गाया
तातारियों ने जिसको अपना वतन बनाया
जिसने हेजाजियों से दश्ते अरब छुड़ाया
मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है।
सारे जहां को जिसने इल्मो-हुनर दिया था,
यूनानियों को जिसने हैरान कर दिया था
मिट्टी को जिसकी हक ने जर का असर दिया था
तुर्कों का जिसने दामन हीरों से भर दिया था
मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है
टूटे थे जो सितारे फारस के आसमां से
फिर ताब दे के जिसने चमकाए कहकशां से
बदहत की लय सुनी थी दुनिया ने जिस मकां से
मीरे-अरब को आई ठण्डी हवा जहां से
मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है।
- इकबाल
इलाही खैर! वो हरदम नई बेदाद करते हैं
इलाही खैर! वो हरदम नई बेदाद करते हैं,
हमें तोहमत लगाते हैं, जो हम फरियाद करते हैं
कभी आजाद करते हैं, कभी बेदाद करते हैं
मगर इस पर भी हम सौ जी से उनको याद करते हैं
असीराने-कफस से काश, यह सैयाद कह देता
रहो आजाद होकर, हम तुम्हें आजाद करते हैं
रहा करता है अहले-गम को क्या-क्या इंतजार इसका
कि देखें वो दिले-नाशाद को कब शाद करते हैं
यह कह-कहकर बसर की, उम्र हमने कैदे-उल्फत में
वो अब आजाद करते हैं, वो अब आजाद करते हैं
सितम ऐसा नहीं देखा, जफा ऐसी नहीं देखी,
वो चुप रहने को कहते हैं, जो हम फरियाद करते हैं
यह बात अच्छी नहीं होती, यह बात अच्छी नहीं करते
हमें बेकस समझकर आप क्यों बरबाद करते हैं?
कोई बिस्मिल बनाता है, जो मकतल में हमें 'बिस्मिल'
तो हम डरकर दबी आवाज से फरियाद करते हैं।।
शहीदों के दिलों में थी जो वो ज्वाला याद कर लें
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिलों में थी जो वो ज्वाला याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे,
देशभक्ति के खून की वो धारा याद कर लें।।
देखो फिर से गणतंत्र दिवस आ गया
देखो फिर से गणतंत्र दिवस आ गया,
जो आते ही हमारे दिलो-दिमाग पर छा गया।
यह है हमारे देश का राष्ट्रीय त्यौहार,
इसलिए तो सब करते हैं इससे प्यार।
इस अवसर का हमें रहता विशेष इंतजार,
क्योंकि इस दिन मिला हमें गणतंत्र का उपहार।
आओ लोगों तक गणतंत्र दिवस का संदेश पहुचाएं,
लोगों को गणतंत्र का महत्व समझाएं।
गणतंत्र द्वारा भारत में हुआ नया सवेरा,
इसके पहले तक था देश में तानाशाही का अंधेरा।
क्योंकि बिना गणतंत्र देश में आ जाती है तानाशाही,
नहीं मिलता कोई अधिकार वादे होते हैं हवा-हवाई।
तो आओ अब इसका और ना करें इंतजार,
साथ मिलकर मनाये गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय त्यौहार।।
भारत के गणतंत्र का सारे जग में मान
भारत के गणतंत्र का सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही उसकी अद्भुत शान,
सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।।
फिर सुभाष का आना जरूरी है...
जब देश को खतरा हो गद्दारों से
तो गद्दारों को धरती से मिटाना जरूरी है
जब गुमराह हो रहा हो युवा देश का
तो उसे सही राह दिखाना जरूरी है
जब हर ओर फैल गई हो निराशा देश में
तो क्रांति का बिगुल बजाना जरूरी है
जब नारी खुद को असहाय पाए
तो उसे लक्ष्मीबाई बनाना जरूरी है
जब नेताओं के हाथ में सुरक्षित न रहे देश
तो फिर सुभाष का आना जरूरी है
जब सीधे तरीकों से देश न बदले
तब विद्रोह जरूरी है।।
जय हिंद, जय भारत।।
मैं 'हिन्दुस्तान' का हूं और 'हिन्दुस्तान' मेरा है...
.ना सरकार मेरी है,
ना रौब मेरा है,
ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो एक छोटी सी बात का गर्व है,
मैं 'हिन्दुस्तान' का हूं और 'हिन्दुस्तान' मेरा है।
तिरंगा हो कफन मेरा...
मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूं,
यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफन मेरा, बस यही अरमान रखता हूं।
Happy Republic Day 2022
आओ तिरंगा लहराएं
आओ तिरंगा लहराएं, आओ तिरंगा फहराएं,
अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाएं।
अपना 73वां गणतंत्र दिवस खुशी से मनाएंगे,
देश पर कुर्बान हुए शहीदों पर श्रद्धा सुमन चढ़ाएंगे।
26 जनवरी 1950 को अपना गणतंत्र लागू हुआ था,
भारत के पहले राष्ट्रपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने झंडा फहराया था,
मुख्य अतिथि के रुप में सुकारनो को बुलाया था,
थे जो इंडोनेशियन राष्ट्रपति, भारत के भी थे हितैषी,
था वो ऐतिहासिक पल हमारा, जिससे गौरवान्वित था भारत सारा।
विश्व के सबसे बड़े संविधान का खिताब हमने पाया है,
पूरे विश्व में लोकतंत्र का डंका हमने बजाया है।
इसमें बताएं नियमों को अपने जीवन में अपनाये,
थाम एक दूसरे का हाथ आगे-आगे कदम बढ़ाये,
आओ तिरंगा लहराएं, आओ तिरंगा फहराएं,
अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाये।
आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे
आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे,
जब भी जरुरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है,
अब दोबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।।
मेरा देश किसी से कम नहीं
मेरे देश की सैन्य शक्ति भी आज विश्व में खूब छा रही है,
जल थल नभ की तीनों शक्ति कवच बन देश पर छा रही है।
हर परिस्थिति में है तैयार भारत, हौसला यहां कभी कम नहीं,
देखें दुनिया शक्तिशाली भारत, मेरा देश किसी से कम नहीं ।।
इस धरती को स्वर्ग बनाएं
कांटों में फूल खिलाएं,
इस धरती को स्वर्ग बनाएं,
आओ सबको गले लगाएं
हम सब मिलकर गणतंत्र का पर्व मनाएं।
हो रहा युग परिवर्तन, उदय हो रहे नव भास्कर मेरे देश में
हो रहा युग परिवर्तन, उदय हो रहे नव भास्कर मेरे देश में,
मेरे देश की शक्ति युगों से निहीत, प्रगाढ़ सकती है मेरे देश में।
कोई भी देश ना करें यह गलती,की भारत की शक्ति में दम नहीं,
बहुत रण फतेह की है मेरे देश ने, मेरा देश किसी से कम नहीं।।
प्यार करना है तो वतन से करो
तैरना है तो समुद्र में तैरो,
नदी-नालों में क्या रखा हैं,
प्यार करना है तो वतन से करो,
इन बेवफा लोगों में क्या रखा हैं।।
Happy Republic Day
वर्षों से शौर्य गाथा का गुणगान है मेरे देश में...
वर्षों से शौर्य गाथा का गुणगान है मेरे देश में,
गाएं दसों दिशाएं शौर्य की गाथा, ऐसा कौशल मेरे देश में ।
सहन नहीं ऐसी ललकार, जो सोचे भारत शौर्य में दम नहीं,
देशभक्त हर घर में है यहां, मेरा देश किसी से कम नहीं ।।
जय हिंद, जय भारत।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भारत के गणतंत्र का,
सारे जग में मान है,
दशकों से खिल रही,
उसकी अदभुत शान है।।
तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी
तिरंगा हमारा है शान-ए-जिंदगी,
वतन परस्ती है वफा-ए-जिंदगी,
देश के लिए मर मिटना कबूल है हमें,
अखण्ड भारत के स्वप्न का जूनून है हमें।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
बलिदानों का सपना जब सच हुआ
बलिदानों का सपना जब सच हुआ,
देश तभी आजाद हुआ,
आज सलाम करें उन वीरों को,
जिनकी शहादत से ये भारत गणतंत्र हुआ।


