Punjab State Holi Bumper Lottery Result 2022: घोषित हुए पंजाब होली बंपर लॉटरी के परिणाम, यहां देखें
Punjab State Holi Bumper Lottery Result 2022 Today: पंजाब होली बंपर लॉटरी का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें कुल 8.4 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 2 करोड़ रुपये का है।
Punjab State Holi Bumper Lottery Result 2022: पंजाब राज्य डियर होली बंपर लॉटरी के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। दो करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार टिकट नंबर बी 951278 को मिला है। पंजाब राज्य होली बंपर 2022 लॉटरी के टिकट ए और बी श्रृंखला में बेचे गए थे, जिनकी संख्या 700000 से 999999 तक थी। पंजाब राज्य होली बंपर लॉटरी की कीमत 500 रुपये थी।
15607 विजेताओं को मिलेगी इनाम की राशि
पंजाब राज्य होली बंपर लॉटरी के तहत 15607 विजेताओं की घोषणा की गई है, जिन्हें इनाम की राशि दी जाएगी। इनमें पहले पुरस्कार के तौर पर जहां 1 विजेता को 2 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी, वहीं द्वितीय पुरस्कार 6 विजेताओं को, तृतीय पुरस्कार 600 विजेताओं को, चौथा पुरस्कार 1200 विजेताओं को, पांचवां पुरस्कार 1800 विजेताओं को, छठा पुरस्कार 12000 विजेताओं को दिया गया है।
1968 में हुई थी लॉटरी निदेशालय की स्थापना
पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय की स्थापना वर्ष 1968 में पंजाब सरकार के वित्त विभाग के एक विंग के रूप में की गई थी। निदेशालय की ओर से समय-समय पर कई तरह की लॉटरी घोषित की जाती है, जिसके टिकट खरीदकर कोई भी इसमें अपनी दावेदारी कर सकता है।
यहां देखें रिजल्ट
पंजाब स्टेट डियर होली बंपर लॉटरी के लिए आवेदन देने वाले यहां अपना रिजल्ट चेक सकते हैं। वेबसाइट पर टिकट नंबर, कैटेगरी आदि अप्लाई कर आप नतीजे देख सकते हैं। यहां आप सीधे अपने टिकट नंबर से चेक कर सकते हैं कि आपका नाम विजेताओं की लिस्ट में है या नहीं।

यहां देखें Punjab Holi Bumper Lottery के रिजल्ट
पंजाब राज्य होली बंपर 2022 लॉटरी के परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट http://www.punjabstatelotteries.gov.in/ पर चेक किया जा सकता है। टिकट नंबर डालकर इसके लिए आवेदन करने वाले लोग अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे हासिल कर सकते हैं पुरस्कार
पंजाब होली बंपर लॉटरी 2022 के पुरस्कार केवल मूल टिकट प्रस्तुत करने पर ही वितरित किए जाएंगे। एक टिकट केवल एक पुरस्कार के लिए पात्र होगा यानी इसके विरुद्ध प्राप्त उच्चतम पुरस्कार। 10,000 रुपये से ऊपर के सभी पुरस्कार विजेता टिकट पंजाब राज्य सरकार के राजपत्र में परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर निदेशक, पंजाब राज्य लॉटरी, चंडीगढ़ के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या किसी राष्ट्रीयकृत बैंक या पंजीकृत डाक के माध्यम से पहुंच जाना चाहिए। पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय की ओर से योजना के अनुसार विजेता को 10,000 रुपये तक के पुरस्कार का भुगतान या वितरण किया जा सकता है।
8.4 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की घोषणा
पंजाब होली बंपर लॉटरी के लिए 8.4 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। इसमें दो करोड़ रुपये का फर्स्ट प्राइज है तो 36 लाख रुपये (प्रत्येक 6 लाख रुपये) के छह दूसरे पुरस्कार और 60 लाख रुपये (प्रत्येक 10,000 रुपये) के 600 तीसरे पुरस्कार हैं। 84 लाख रुपये (प्रत्येक 7,000 रुपये) के 1,200 चौथे पुरस्कार हैं। 90 लाख रुपये (प्रत्येक 5,000 रुपये) के 1,800 पांचवें पुरस्कार और 3.6 करोड़ रुपये (प्रत्येक 3,000 रुपये) के 12,000 छठे पुरस्कार हैं।

