महिला ने ऑनलाइन मंगाया अंडे वाला बर्गर, एक बाइट खाते ही दिखी ऐसी चीज उड़ गए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 04:07 PM IST

Odd News In Hindi: एक महिला टीचर ने भूख लगने पर अंडा बर्गर मंगाया था। लेकिन, खाने की हालत देखकर उन्हें उल्टी आ गई। हालांकि, कंपनी ने खाने के लेकर अलग सफाई दी है।

महिला ने ऑनलाइन मंगाया अंडे वाला बर्गर, एक बाइट खाते ही दिखी ऐसी चीज उड़ गए होश

Weird News: पूरी दुनिया में ऑनलाइन मार्केटिंग की डिमांड लगातार बढ़ रही है। खाने-पीने से लेकर जरूरत की सारी चीजें लोग ऑनलाइन मंगाने लगे हैं। हालांकि, कई बार ऑनलाइन खरीदारी के दौरान लोगों के साथ धोखा भी हो जाता है। एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। भूख लगने पर महिला ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। महिला ने जब खाना शुरू किया तो खाने में उसे ऐसी चीज दिख गई, जिससे उसके होश उड़ गए।  

'द सन' के मुताबिक, महिला का नाम किम करीखा है और वो पेशे से एक टीचर हैं। महिला ने बताया कि जब उन्हें भूख लगी तो फेमस ब्रांड से उन्होंने अंडे वाला बर्ग ऑर्डर किया। जब खाना घर पहुंचा तो आराम से खाने के लिए बैठ गई। लेकिन, जैसे ही किम ने एक बाइट लिया तो उन्हें खाने में काफी घिनौनी चीज दिख गई। जिसे उन्हें उल्टी तक आ गई। महिला ने बताया कि अंडे का पीला हिस्सा ग्रे रंग का हो गया था और उसमें फफूंद भी लगे थे। ये देखकर महिला की हालत खराब हो गई। उन्होंने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद बवाल मच गया। 

कंपनी ने दी सफाई

इधर, महिला के आरोप पर कंपनी ने भी सफाई दी। कंपनी का कहना है कि खाना खराब नहीं था बल्कि केमिकल रिएक्शन के कारण अंडे की जर्दी का रंग ग्रे रंग की हो गई थी। महिला का ये भी कहना है कि बर्गर का टेस्ट भी काफी खराब था। कंपनी ने मुझे रिप्लेसमेंट का ऑफर भी दिया। लेकिन, मैंने उस ऑफर को ठुकरा दिया। क्योंकि, अंडे का हाल देखकर किसी को दोबारा बर्गर खाने का मन नहीं करेगा। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग काफी हैरान हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!