ना दौलत, ना ही शोहरत...बस इस एक बात पर 71 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 25 साल की लड़की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 05:08 PM IST

Ajab Gajab News: एक बुजुर्ग ने लड़की को नई 'जिंदगी' दी, जिसके बाद लड़की को बुजुर्ग से प्यार हो गया। दोनों करीब आए और फिर शादी कर ली। हालांकि, एज गैप को लेकर लोग इनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

ना दौलत, ना ही शोहरत...बस इस एक बात पर 71 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 25 साल की लड़की

Ajab Gajab News: बहुत पुरानी कहावत है दुनिया में कब, किसको, कहां और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई प्रेम कहानियां हमेशा के लिए अमर हो गईं। जबकि, कुछ अजीबोगरीब प्रेम कहानियों का मजाक भी बना। आज हम आपको एक ऐसी ही प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस प्रेम कहानी में एज गैप बड़ा मामला है और लोग उम्र को लेकर कपल के साथ मजे भी ले रहे हैं और कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये कहानी है 25 साल की डेनिएल रीफ और 71 साल के रेकी मास्टर हावर्ड रीफ की। डेनिएल काफी समय तक एक रहस्यमय बीमारी से जूझ रही थी। उन्हें सोने के बावजूद हमेशा थकावट महसूस होती थी। भूख नहीं लगती थी फिर भी वजन बढ़ता जा रहा था। हड्डियों और मांसपेशियों में हमेशा तेज दर्द रहता था डॉक्टर्स ने काफी इलाज किया लेकिन बीमारी के बारे में कई जानकारी नहीं मिली पाई। डेनिएल को जब कुछ फायदा नहीं हुआ तो साल 2019 में उन्होंने हार्वड के साथ एक सेशन बुक किया। हार्वड ने कुछ दिन तक डेनिएल का इलाज किया, जिसके बाद वो ठीक हो गई। लेकिन, इसी बीच डेनिएल हार्वड के लिए इमोशनल होने लगीं और उन्हें फील करने लगी। 

एज गैप के बावजूद दोनों ने की शादी

डेनिएल मन ही मन हार्वड के काफी करीब पहुंच चुकी थी। उन्होंने एक दिन हार्वड से पूछा कि उनकी उम्र क्या है। उस वक्त उनकी उम्र 68 साल थी। मसलन 46 साल का एज गैप। लेकिन, डेनिएल इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इतने एज गैप के बावजूद दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों साथ रहने लगे। हालांकि, दोनों के फ्रेंड्स और फैमिली ने उन्हें त्याग दिया। कुछ लोगों को लगता है कि दोनों दादा-पोती हैं। लेकिन, दोनों ने शादी कर ली और दोनों काफी खुश भी हैं। हालांकि, कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!