एजुकेशन

'What do you think it takes to be successful in this position?' इंटरव्यू सवाल का कैसे दें जवाब, यहां देखें एग्जांपल

Interview Question: इंटरव्यू के दौरान 'What do you think it takes to be successful in this position?' सवाल का जवाब देते समय अच्छे-अच्छे उम्मीदवार गलती कर जाते हैं। अगर आप भी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो आइए आपको इस सवाल के सटीक जवाब तैयार करने की स्ट्रैटेजी के बारे में बताएं।

Image

Interview Question Answer (Photo - Canva)

Interview Question Answer: नौकरी के इंटरव्यू के दौरान जब इंटरव्यूअर आपसे पूछता है— "What do you think it takes to be successful in this position?" (आपके अनुसार इस पद पर सफल होने के लिए क्या आवश्यक है?), तो यह केवल एक साधारण सा लगने वाला सवाल असल में उतना साधारण है नहीं। यह सवाल इंटरव्यूअर द्वारा यह परखने की कोशिश होती है कि आपने कंपनी और जॉब प्रोफाइल को कितना समझा है। इस सवाल के जरिए नियोक्ता आपकी पेशेवर समझ, काम के प्रति दृष्टिकोण और कंपनी के लक्ष्यों से आपकी तालमेल बिठाने की क्षमता का आकलन करते हैं। यदि आप भी किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण सवाल का सटीक और प्रभावशाली जवाब कैसे दिया जाए।

इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछता है?

इंटरव्यू (Interview Question) के दौरान What do you think it takes to be successful in this position पूछे जाना वाला इस महत्वपूर्ण सवाल के जवाब के बारे में जानने से पहले आइए पहले इस प्रश्न के पीछे के उद्देश्य के बारे में जानते हैं -

1जॉब रोल की समझयह देखना कि आपने जॉब डिस्क्रिप्शन (Job Description) को ध्यान से पढ़ा और समझा है या नहीं।
2आत्मविश्वास और दृष्टिकोणयह जानना कि आप इस भूमिका की चुनौतियों और जिम्मेदारियों को लेकर कितने स्पष्ट हैं।
3कंपनी कल्चर से तालमेलयह समझना कि आपकी सोच कंपनी के मूल्यों (Values) और कार्यशैली से मेल खाती है या नहीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -इंग्लिश में 'Weekend Brain' का क्या अर्थ है, किन लोगों के लिए होता है इस्तेमाल

3 स्टेप इस स्ट्रेटजी से करें आंसर तैयार

इस सवाल का जवाब देते समय एक संरचित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। आइए आपको एक सटीक और सही जवाब तैयार करने के लिए 3 स्टेप स्ट्रेटजी के बारे में बताएं।

तकनीकी व मुख्य कौशल - सबसे पहले पद से जुड़ी अनिवार्य योग्यता और स्किल्स का जिक्र करें।

सॉफ्ट स्किल्स और एटीट्यूड - इसके बाद टीमवर्क, समस्या समाधान, कम्युनिकेशन या एडेप्टेबिलिटी जैसे गुणों की बात करें।

परिणाम और लक्ष्य - अंत में यह बताएं कि ये सभी गुण मिलकर कंपनी को उसके लक्ष्यों तक पहुंचाने में कैसे मदद करेंगे।

सटीक जवाब के बेहतरीन एग्जांपल्स

ऊपर दी गई स्ट्रेटजी के आधार पर आप नीचे दिए एग्जांपल चेक कर सकते हैं। आपको भी इसी तरह से अपने जवाब भी तैयार करना हैं। साथ ही आप इन सैंपल आंसर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उदाहरण 1: फ्रेशर्स या एंट्री-लेवल रोल्स के लिए

"मेरे विचार से इस पद पर सफल होने के लिए मजबूत बेसिक स्किल्स के साथ-साथ लगातार सीखने की ललक होना सबसे जरूरी है। इसके अलावा, बेहतर टाइम मैनेजमेंट और टीम के साथ तालमेल बनाकर काम करने की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण है। अगर व्यक्ति सकारात्मक दृष्टिकोण और सीखने की इच्छा रखता है, तो वह चुनौतियों से निपटकर इस रोल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है।"

उदाहरण 2: अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए

"इस पद पर सफलता के लिए उद्योग की गहराई से समझ और समस्या सुलझाने की क्षमता का होना जरूरी है। मेरे अनुभव के अनुसार, केवल अपने काम को समय पर पूरा करना ही काफी नहीं है, बल्कि टीम के बाकी सदस्यों के साथ प्रभावी संचार बनाए रखना और कंपनी के रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने में योगदान देना इस भूमिका में सफलता की कुंजी है।"

जवाब देते समय ध्यान रखने योग्य बातें

किसी भी इंटरव्यू की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। जैसे कंपनी की वेबसाइट, उनके प्रोडक्ट्स और उनकी हालिया उपलब्धियों के बारे में जरूर पढ़ें। इंटरव्यू के दौरान उत्तर में ऐसे शब्दों का प्रयोग करें जो आपके अपने अनुभव और सोच को दर्शाते हो न की रटे-रटाए उत्तर दें। अपनी बातचीत में सकारात्मकता झलकने दें और बताएं कि आप इस पद पर योगदान देने के लिए कितने और क्यों उत्साहित हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article