VIDEO: क्या टशन है! बाइक पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 03:54 PM IST

Stunt Video: दो लड़के बाइक पर स्टंट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके साथ ऐसा खेल हो गया जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।

VIDEO: क्या टशन है! बाइक पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा
Photo Credit: Instagram

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया भी काफी अलग है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार चीजें इतनी मजेदार होती है कि उसे बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इतना नहीं जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक लड़का टशन में बाइक पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। फिर जो हुआ उसे शायद ही वो कभी भूल पाए। 

आज कल युवाओं में स्टंट करने का जुनून सवार है, जिससे उसकी अपनी पहचान हो और नाम हो। इसके लिए कई बार तो लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह दो लड़के बाइक पर खतरनाक अंदाज में स्टंट कर रहे हैं। एक लड़का उल्टा होकर बाइक पर बैठा है, जबकि दूसरा लड़का बाइक पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा है। दोनों को देखकर ऐसा लगात है जैसे आज कुछ तूफानी करने के मूड में हैं। लेकिन, कुछ ही पल बाद जो होता है उसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। देखें वीडियो...

स्टंट करने के चक्कर में शख्स की क्या हालत हो गई। यकीन युवक को गंभीर चोटें आई होंगी। इतना ही परिणाम इससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, लोग मजे लेते हुए इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!