Shocking Video: आज कल हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए सोशल मीडिया (Social media) सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। कई लोग फेमस होने के लिए जान तक की बाजी लगा देते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग यूजर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसने वीडियो बनाने के चक्कर में जंगल में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की क्लास लगा रहे हैं।
ये वायरल वीडियो (Viral Video) पाकिस्तान का बताया जा रहा है। फेमस टिकटॉक और सोशल मीडिया स्टार हुमैरा असगर की इन दिनों काफी आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है असगर ने वीडियो बनाने के लिए जंगल में ही आग लगा दी। जिसके कारण काफी नुकसान भी हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं असगर के पीछे आग लगी हुई है और वो आराम-आराम से चल रही है। इतना ही नहीं बैकग्राउड में गाना भी बज रहा है। पहले वीडियो देखें...
ऐसा कौन करता है भाई...
असगर ने जैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया वो वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अलग-अलग जगहों पर लोग इस वीडियो शेयर कर असगर की क्लास लगा रहे हैं और इस काम के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन, इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है कि आखिर अपने फायदे के लिए लोग इस तरह की हरकत कैसे कर सकते हैं।

